23 C
Ranchi
Friday, September 5, 2025

spot_img

जन सुराज की कैंडिडेट लिस्ट नवरात्र तक, Prashant Kishor के लड़ने पर सस्पेंस

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी बीच Prashant Kishor की जन सुराज पार्टी ने एक बड़ी घोषणा की है।

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह ने बुधवार को कहा कि उनकी पार्टी बिहार की सभी 243 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी, और उम्मीदवारों की पहली सूची नवरात्र के आसपास जारी कर दी जाएगी।

Prashant Kishor News: पार्टी अध्यक्ष ने बढ़ाई अटकलें

उदय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रशांत किशोर (पीके) के चुनाव लड़ने पर सस्पेंस बढ़ा दिया। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, “प्रशांत किशोर कहां से लड़ेंगे, यह सवाल नहीं है। बल्कि लड़ेंगे या नहीं, यह जन सुराज के लिए बड़ा सवाल है।” उन्होंने कहा कि पीके पार्टी के सूत्रधार और प्रमुख चेहरे हैं, और अगर वे चुनाव लड़ते हैं तो उन्हें किसी एक क्षेत्र तक सीमित रहना पड़ेगा, जिस पर पार्टी सोच-विचार कर निर्णय लेगी। उन्होंने यह भी दोहराया कि जन सुराज सिर्फ टिकट बांटने वाली पार्टी नहीं, बल्कि बिहार में बदलाव लाने वाला एक दल है।

Prashant Kishor ने क्या कहा था?

हाल ही में प्रशांत किशोर ने खुद अपने गृह जिले रोहतास की करगहर सीट या आरजेडी नेता तेजस्वी यादव की राघोपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने का संकेत दिया था। उन्होंने यह भी कहा था कि यदि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चुनावी मैदान में उतरते हैं, तो वह उनके खिलाफ भी चुनाव लड़ सकते हैं। हालांकि, उन्होंने यह स्पष्ट कर दिया था कि वह पार्टी से ऊपर नहीं हैं और उनके चुनाव लड़ने का अंतिम फैसला पार्टी ही करेगी।

इस तरह, जन सुराज पार्टी ने बिहार में एक नया चुनावी समीकरण पेश करते हुए अपने सबसे प्रमुख चेहरे के चुनाव लड़ने को लेकर रहस्य बरकरार रखा है।

 

 

 

 

यह भी पढ़े: Jharkhand को नितिन गडकरी का तोहफा, झारखंड में सड़क निर्माण को मिली नई रफ्तार, राज्य को मिलेगा विकास का नया आयाम

Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
122,000SubscribersSubscribe

Latest News