Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

झारखंड स्वास्थ्य विभाग फिर से अलर्ट, ब्लड बैंकों के लिए नया SOP जारी

On: November 3, 2025 1:24 PM
Follow Us:
झारखंड स्वास्थ्य विभाग फिर से अलर्ट, ब्लड बैंकों के लिए नया SOP जारी
---Advertisement---

Ranchi News: झारखंड स्वास्थ्य विभाग एक बार फिर अलर्ट मोड में आ गया है। हाल के मामलों को देखते हुए विभाग ने सभी सरकारी और निजी ब्लड बैंकों के लिए नया स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) तैयार किया है।

add

नए निर्देशों के तहत अब राज्यभर में हर तीन महीने पर ब्लड बैंकों की नियमित जांच की जाएगी। ब्लड सैंपल की जांच एलिसा (ELISA) या केमी (Chemiluminescence) विधि से की जाएगी। विभाग ने स्पष्ट किया है कि अब रैपिड किट टेस्ट पर पूरी तरह रोक लगाई जाएगी।

इसके अलावा, सभी ब्लड बैंकों की कार्यप्रणाली अब कंप्यूटराइज्ड सिस्टम के तहत संचालित होगी। हर ब्लड बैंक को अपने परिसर में नया SOP सार्वजनिक रूप से डिस्प्ले करना अनिवार्य होगा।

Also Read: Weather Update Today: झारखंड में मौसम ने ली करवट, बढ़ी सुबह-शाम की ठंड

स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि यह कदम ब्लड से फैलने वाले संक्रमणों को रोकने और जांच प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment