झारखंड नगर निकाय चुनाव के लिए वोटिंग शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। राज्य में करीब मतदान का प्रतिशत करीब 55 परसेंट रहा। कुछ जिलों में छिटपुट घटनाएं हुईं, लेकिन कुल मिलाकर मतदान शांतिपूर्ण तरीके से हुआ। और इसके साथ ही कुल 6,124 प्रत्याशियों का भाग्य आज बैलेट बॉक्स में बंद हो गया। वोटों की गिनती 27 फरवरी को होगी, उसके बाद रुझान और नतीजे आने शुरू होंगे। चूंकि चुनाव बैलेट पेपर से हुए हैं, इसलिए वोटों की गिनती प्रक्रिया में ज्यादा समय लगने की संभावना है।

Jharkhand Nikay Chunav 2026 Live: 3 PM
पाकुड़
डीसी मनीष कुमार ने सभी मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि जो लोग अभी तक मतदान नहीं कर पाए हैं, वे अपने-अपने बूथ पर पहुंचकर लोकतंत्र में सक्रिय भागीदारी निभाएं। उन्होंने कहा, “आपका वोट आपकी ताकत है। यह आने वाले पांच वर्षों के लिए नगर क्षेत्र और वार्ड सदस्यों के चुनाव में बड़ा फर्क डालता है, इसलिए हर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें।प्रशासन की ओर से सभी मतदान केंद्रों पर व्यापक व्यवस्था की गई है। दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाताओं के लिए व्हीलचेयर की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। कई स्थानों पर टोटो की व्यवस्था की गई है, वहीं आकर्षक थीम बूथ भी बनाए गए हैं ताकि मतदान प्रक्रिया सभी के लिए आसान और सुगम हो सके।शहर में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।
बोकारो
बोकारो में चास के 32 नंबर वार्ड बूथ में पार्षद प्रत्याशी के पति रमाशंकर सिंह ने एसडीपीओ प्रवीण सिंह पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। उनका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। एसपी हरविंदर सिंह ने मौके पर पहुंचकर स्थिति नियंत्रित की और आरोपी को जेल भेजने की कार्रवाई की पुष्टि की।
दोपहर 3 बजे तक मतदान प्रतिशत
पूरे झारखंड में 50.61%
मेदिनीनगर-36.24%
विश्रामपुर-39.86%
हुसैनाबाद-53.54%
हरिहरगंज-53.08%
छत्तरपुर-50.64%
गढ़वा-38.76%
श्रीबंशीधरनगर-54.28%
मझिआंव-58.42%
लातेहार-41.99%
चतरा-52.89%
हजारीबाग-40.58%
झुमरीतिलैया-46.57%
कोडरमा-49.98%
डोमचांच-45.72%
गिरिडीह-46.07%
बडकीसरैया-48.60%
धनवार-43.53%
देवघर-41.43%
मधुपुर-53.40%
गोड्डा-50.13%
महागामा-56.41%
साहिबगंज-45.00%
राजमहल-44.21%
बरहरवा-60.06%
पाकुड़-56.33%
दुमका-44.90%
बासुकीनाथ-62.45%
मिहिजाम-49.19%
जामताड़ा-49.87%
धनबाद-36.60%
चिरकुण्डा-45.86%
चास-36.92%
फुसरो-47.73%
रामगढ़-52.69%
लोहरदगा-52.87%
गुमला-48.66%
खूँटी-53.67%
रांची-34.16%
बुण्डू-53.46%
सिमडेगा-56.63%
चक्रधरपुर-46.87%
चाईबासा-48.41%
आदित्यपुर-46.84%
कपाली-48.05%
सरायकेला-47.68%
मानगो-42.30%
जुगसलाई-50.06%
चाकुलिया-64.02%
लोहरदगा
मतदाताओं में दिख रहा है भरपूर उत्साह। महिलाओं की बढ़ी भागीदारी।
जमशेदपूर
वार्ड नंबर 9 के बूथ 1 में झड़प। मारपीट की घटना की सूचना मिलने पर डीएसपी ने स्थिति शांत करवाई।
देवघर
मधुपुर बूथ 201-202 में झड़प की खबर। समर्थकों के बीच विवाद और धक्का-मुक्की के बाद प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची।
जामताड़ा
मतदान शांतिपूर्ण तरीके से जारी। DC और SP निरीक्षण के लिए पहुंचे।
Jharkhand Nikay Chunav 2026 Live: 2 PM
दोपहर 1 बजे तक मतदान प्रतिशत
पूरे झारखंड में 33.44%
मेदिनीनगर-36.24%
विश्रामपुर-39.86%
हुसैनाबाद-41.46%
हरिहरगंज-39.00%
छत्तरपुर-36.46%
गढ़वा-38.76%
श्रीबंशीधरनगर-39.83%
मझिआंव-41.96%
लातेहार-41.99%
चतरा-38.06%
हजारीबाग-30.02%
झुमरीतिलैया-34.33%
कोडरमा-37.82%
डोमचांच-34.51%
गिरिडीह-33.55%
बडकीसरैया-35.13%
धनवार-39.63%
देवघर-30.36%
मधुपुर-38.70%
गोड्डा-36.30%
महागामा-41.44%
साहिबगंज-33.19%
राजमहल-44.21%
बरहरवा-45.53%
पाकुड़-42.34%
दुमका-32.25%
बासुकीनाथ-48.29%
मिहिजाम-36.23%
जामताड़ा-38.19%
धनबाद-25.05%
चिरकुण्डा-34.04%
चास-26.05%
फुसरो-35.06%
रामगढ़-38.87%
लोहरदगा-38.89%
गुमला-35.54%
खूँटी-40.70%
रांची-24.90%
बुण्डू-39.77%
सिमडेगा-42.65%
चक्रधरपुर-33.05%
चाईबासा-34.59%
आदित्यपुर-34.08%
कपाली-35.06%
सरायकेला-47.68%
मानगो-31.50%
जुगसलाई-38.04%
चाकुलिया-50.10%
रांची
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने वोट डालकर अपने लोकतांत्रिक अधिकार का किया प्रयोग। इस मौके पर उन्होंने आम जनता से मतदान करने की अपील की।
जामताड़ा
स्वास्थ्य मंत्री इरफ़ान अंसारी ने अपने मतों का प्रयोग किया। उन्होंने वार्ड संख्या 13 के बूथ संख्या 13 पर अपने वोट का प्रयोग किया। इस मौके पर उन्होंने पत्रकारों पर कहा कि गांव के साथ अब शहरों का विकास होगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड आगे बढ़ रहा है
गढ़वा
नगर निकाय चुनाव 2026 में मतदान जारी
DC और SP ने बूथों का किया निरीक्षण
पदाधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
धनबाद
प्रत्याशी ने बूथ 275 पर गड़बड़ी का गंभीर आरोप लगाया है।
बोकारो
चास में उपायुक्त और एसपी ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।
देवघर
सांसद निशिकांत दुबे पत्नी के साथ पहुंचे मतदान करने पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने कहा मतदान हर व्यक्ति का महत्वपूर्ण अधिकार है। बैलेट पेपर चुनाव से सरकार की हुई कार्यप्रणाली धीमी हुई है।
रांची
बीजेपी सांसद और रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने मतदान किया। कई मतदाताओं के नाम अलग-अलग बूथों पर दर्ज होने पर उठाए सवाल।
Jharkhand Nikay Chunav 2026 Live: 7:30 AM
झारखंड में 48 नगर निकायों के लिए सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। छिटपुट घटनाओं को छोड़कर मतदान अब तक शांतिपूर्ण तरीके से जारी है। सुबह 7 बजे से ही विभिन्न मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखी जा रही हैं, जो अपने शहर की सरकार चुनने के लिए उत्साहित हैं। वोटिंग शाम 5 बजे तक चलेगी, जिसके बाद 6 हजार से ज्यादा प्रत्याशियों की किस्मत बैलेट बॉक्स में कैद हो जाएगी।





