Kendriya Grihmantri Dakshata Padak: केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक से सम्मानित किए जाने वाले पुलिस कर्मियों की घोषणा की गई है, जिसमें झारखंड के 14 जांबाज अधिकारियों और कर्मियों के नाम शामिल हैं। यह पदक उनकी उत्कृष्ट सेवा, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा के लिए दिया जाता है।

सूची में झारखंड के दो IG, अमोल विनुकांत होमकर और माइकल राज एस, दो DIG, इंद्रजीत महाथा और सुरेंद्र कुमार झा, एक SP मनोज स्वर्गियारी और डिप्टी कमांडेंट मिथिलेश कुमार के नाम शामिल हैं। इसके अलावा सब-इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार और मंटू कुमार तथा कांस्टेबल दीनबंधु शेखर, पारस कुमार वर्मा, विकास कर्मकार, भागीरथ रजवार, शिवनंदन हांसदा और अजय मेहता को भी दक्षता पदक से सम्मानित किया जाएगा।
Also Read: Bihar Election 2025: मोंथा तूफान का असर चुनाव प्रचार पर, कई जनसभाएं रद्द
झारखंड पुलिस प्रशासन ने बताया कि इन अधिकारियों और कर्मियों को बहादुरी और उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मानित किया जा रहा है। पदक वितरण समारोह का समय और स्थान अधिकारियों द्वारा जल्द ही साझा किया जाएगा।





