झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के आधिकारिक ‘एक्स’ (JMM account hacked) अकाउंट को हैक कर लिया गया है। इस बात की जानकारी खुद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी है।
झामुमो का आधिकारिक X हैंडल @JmmJharkhand
आसामाजिक तत्वों द्वारा हैक किया गया है।@JharkhandPolice संज्ञान लेकर इस मामले की जांच कर शीघ्र कार्रवाई करे।@XCorpIndia कृपया इस मामले में संज्ञान लें।@GlobalAffairs— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) July 12, 2025
उन्होंने इसे असामाजिक तत्वों की करतूत बताया और झारखंड पुलिस को तुरंत जांच और सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
JMM account hacked: दिल्ली में हैं मुख्यमंत्री, पिता शिबू सोरेन का चल रहा इलाज
सीएम हेमंत सोरेन इन दिनों दिल्ली में हैं, जहां उनके पिता और झामुमो के संस्थापक शिबू सोरेन का इलाज चल रहा है। इसी दौरान उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके पार्टी के आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल के हैक होने की पुष्टि की।
JMM account hacked: पुलिस को सख्त निर्देश
सोरेन ने कहा कि यह मामला पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचाने की साजिश हो सकता है। उन्होंने झारखंड पुलिस को निर्देश दिया है कि इस हैकिंग की गंभीरता से जांच करें और दोषियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की जाए।
यह भी पढ़े: Kamal Kaur Bhabhi हत्याकांड में नया मोड़, दुष्कर्म की जांच के लिए भेजे गए सैंपल