Friday, June 27, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeTV45 Newsझामुमो संरक्षक Shibu Soren की हालत नाजुक, ब्रेन स्ट्रोक से शरीर का...

झामुमो संरक्षक Shibu Soren की हालत नाजुक, ब्रेन स्ट्रोक से शरीर का बायां हिस्सा हुआ प्रभावित

दिल्ली/रांची – झारखंड की राजनीति के स्तंभ और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक Shibu Soren की तबीयत बिगड़ गई है।

81 वर्षीय सोरेन को ब्रेन स्ट्रोक होने के बाद दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार, स्ट्रोक के कारण उनके शरीर का बायां हिस्सा लकवाग्रस्त हो गया है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है, हालांकि अभी वे वेंटिलेटर पर नहीं हैं।

Shibu Soren: कई वर्षों से चल रही है स्वास्थ्य समस्याएं

शिबू सोरेन किडनी की बीमारी से लंबे समय से पीड़ित हैं और एक वर्ष से डायलिसिस पर हैं। इसके अलावा उन्हें मधुमेह है और पूर्व में उनकी हृदय बायपास सर्जरी भी हो चुकी है। इन जटिलताओं के कारण उनकी स्थिति और भी चिंताजनक बनी हुई है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, न्यूरोलॉजी, कार्डियोलॉजी और नेफ्रोलॉजी विभाग के वरिष्ठ विशेषज्ञों की टीम लगातार उनके इलाज में जुटी हुई है।

Shibu Soren: राज्यपाल ने की मुलाकात

इस बीच झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने दिल्ली पहुंचकर सर गंगाराम अस्पताल में शिबू सोरेन से मुलाकात की। उन्होंने डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और इलाज की विस्तृत रिपोर्ट ली। राज्यपाल ने शिबू सोरेन के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

पार्टी और समर्थकों में चिंता का माहौल

शिबू सोरेन की तबीयत खराब होने की खबर से झारखंड में झामुमो समर्थकों और कार्यकर्ताओं के बीच चिंता और भावनात्मक माहौल है। पार्टी कार्यालयों में कार्यकर्ता लगातार उनके स्वास्थ्य के बारे में अपडेट ले रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी उनके समर्थकों और आम लोगों द्वारा प्रार्थनाएं और शुभकामनाएं व्यक्त की जा रही हैं।

परिवार के करीबी सूत्रों के मुताबिक, शिबू सोरेन की देखभाल में उनका पूरा परिवार लगातार अस्पताल में मौजूद है।

“दिशोम गुरु” के नाम से लोकप्रिय शिबू सोरेन सिर्फ झारखंड की राजनीति ही नहीं, बल्कि आदिवासी समाज की आवाज के रूप में पहचाने जाते हैं। उनके स्वास्थ्य को लेकर बनी गंभीर स्थिति पूरे राज्य के लिए चिंता का विषय है। सभी की नजरें उनके स्वास्थ्य पर टिकी हैं और झारखंड की जनता उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रही है।

 

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: Kamal Kaur Bhabhi हत्याकांड में नया मोड़, दुष्कर्म की जांच के लिए भेजे गए सैंपल

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisment

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments