Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आज करेंगे राघोपुर से तीसरी बार नामांकन, महागठबंधन के प्रचार का करेंगे नेतृत्व

On: October 15, 2025 11:36 AM
Follow Us:
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आज करेंगे राघोपुर से तीसरी बार नामांकन
---Advertisement---

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के नामांकन के बीच नेता प्रतिपक्ष और राजद के नेता तेजस्वी यादव आज अपने पारंपरिक विधानसभा क्षेत्र राघोपुर से लगातार तीसरी बार अपना नामांकन भरेंगे। तेजस्वी यादव इस बार भी महागठबंधन के घटक दलों के उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार का नेतृत्व करेंगे।

add

सूत्रों की माने तो  तेजस्वी यादव चुनाव प्रचार में विशेष सक्रियता दिखाएंगे और रोजाना कम से कम 15 चुनावी सभाओं को संबोधित करने का लक्ष्य रखा है। महागठबंधन के सभी उम्मीदवार तेजस्वी से अपना प्रचार कराना चाहते हैं, जिससे गठबंधन को मजबूती मिल सके।

Also Read: प्रशांत किशोर और तेजस्वी यादव के आमने-सामने मुकाबले की अटकलों पर विराम, राघोपुर से चंचल सिंह लड़ेंगे चुनाव

बिहार में फिलहाल दोनों चरणों का नामांकन प्रक्रिया जारी है। वहीं, वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी भी कई चुनावी सभाओं में शामिल हो सकते हैं, जिससे महागठबंधन की ताकत और बढ़ेगी।2020 के विधानसभा चुनाव में तेजस्वी यादव ने कुल 263 चुनावी जनसभाओं का रिकॉर्ड बनाया था, जो इस बार भी चुनाव प्रचार की गहराई और जोश को दर्शाता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment