मक्का से मदीना जा रही थी बस
सभी यात्री बस में सवार होकर मक्का से मदीना की ओर जा रहे थे, तभी रास्ते में यह भीषण दुर्घटना हुई। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि बस पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

सभी यात्री तेलंगाना और हैदराबाद के रहने वाले
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सभी भारतीय तीर्थयात्री हैदराबाद और तेलंगाना से सऊदी अरब गए थे। स्थानीय अधिकारियों ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है, जबकि भारतीय दूतावास भी पूरी तरह राहत प्रक्रिया से जुड़ा हुआ है।
Also Read: Jharkhand Weather Update: रांची का पारा अचानक लुढ़का, शीत लहरी के लिए येलो अलर्ट जारी
राहत व बचाव अभियान जारी
हादसे के बाद सऊदी प्रशासन, नागरिक सुरक्षा दल और स्वास्थ्य विभाग ने घटनास्थल पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को नज़दीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।





