सिंहवाड़ा ब्लॉक के सनहापुर PACS में धान खरीद से जुड़ा बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। आरोप है कि PACS प्रबंधन ने बिना वास्तविक खरीद के ही 433 क्विंटल धान स्टॉक में दर्ज कर दिया। इस गंभीर मामले की शिकायत एग्जीक्यूटिव मेंबर्स ने जिला मजिस्ट्रेट और ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर (BDO) से की, जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया।

शिकायत के आधार पर 20 नवंबर को BDO विक्रम भास्कर ने PACS गोदाम का निरीक्षण किया, जहां पूरा गोदाम खाली पाया गया। फिजिकल वेरिफिकेशन के दौरान एक भी बोरी धान नहीं मिली। इसके बाद वास्तविक खरीद का मिलान करने के लिए स्टॉक रजिस्टर मांगा गया है।
जांच में PACS पोर्टल पर दर्ज रिकॉर्ड में भी छेड़छाड़ सामने आई। तेज नारायण भगत और सहदेव महतो के नाम पर दिखाया गया धान खरीद डेटा पोर्टल से रद्द कर दिया गया। वर्तमान में सिर्फ PACS अध्यक्ष रामबालक महतो द्वारा बेचे गए 154 क्विंटल धान की जानकारी ही पोर्टल पर मौजूद है।
एग्जीक्यूटिव मेंबर्स का आरोप है कि मैनेजमेंट कमिटी की बैठक किए बिना ही खरीद प्रक्रिया फर्जी तरीके से चलाई गई। जबकि PACS अध्यक्ष और अन्य व्यक्तियों से धान खरीद दिखाया गया, गोदाम में स्टॉक पूरी तरह शून्य पाया गया।
Also Read: Buxar के Aryan Babu को मिला स्टार्स ऑफ इंडिया अवॉर्ड, नील नितिन मुकेश और खान सर ने किया सम्मानित
यह मामला PACS प्रणाली की पारदर्शिता पर गंभीर सवाल उठाता है। प्रशासन ने विस्तृत जांच शुरू कर दी है।





