Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

मधेपुरा में बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 8 लड़कियों को रेस्क्यू किया गया, 6 लोग गिरफ्तार

On: April 9, 2026 5:15 PM
Follow Us:
मधेपुरा में बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 8 लड़कियों को रेस्क्यू किया गया, 6 लोग गिरफ्तार
---Advertisement---

बिहार के मधेपुरा जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां पुलिस ने फिल्मी अंदाज में अंडरकवर ऑपरेशन चलाकर देह व्यापार के कथित गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में 8 युवतियों को रेस्क्यू किया गया वहीं 6 लोगों को गिरफ्तार किया जिसमें 3 महिलाएं शामिल हैं। पुलिस ने इस रैकेट को पकड़ने के लिए अंडरकवर ऑपरेशन चलाया। जिसके तहत पुलिस ग्राहक बनकर पहुंची।

add

दरअसल मधेपुरा के सिंहेश्वर थाना क्षेत्र अंतर्गत गौरीपुर पंचायत में पुलिस ने ‘नया सवेरा’ अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने कहा कि सिंहेश्वर-बिरैली रोड नंबर 18 के पास लंबे समय से मिल रही शिकायतों के आधार पर यह छापेमारी की गई। इस ऑपरेशन की खास बात यह रही कि पुलिस टीम ने पहले ग्राहक बनकर मौके पर एंट्री ली। जैसे ही पुख्ता जानकारी मिली टीम ने अचानक रेड कर दी। छापेमारी के दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई। कई लोग भागने की कोशिश में खेतों की ओर दौड़े लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर सभी को पकड़ लिया।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 14 लोगों को डिटेन किया जिसमें से बाद में 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। मौके से आपत्तिजनक सामग्री और एक पल्सर एनएस बाइक भी जब्त की गई है। इस ऑपरेशन में एएसपी प्रवेंद्र भारती, डीएसपी मनोज मोहन समेत कई अधिकारी और एसटीएफ की टीम शामिल रही। एक एनजीओ का भी सहयोग लिया गया। फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है और इस पूरे नेटवर्क की तह तक जाने की कोशिश में जुटी है।

इस पूरे मामले पर एएसपी प्रवेंद्र भारती ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि सिंघेश्वर थाना क्षेत्र के गौरीपुर पंचायत में देह व्यापार का काम चल रहा है। सूचना के आधार पर एक टीम गठित किया गया। टीम ने छापेमारी के दौरान 8 लड़कियों को रेस्क्यू किया। उन्होंने कहा कि जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ इस तरह का अभियान आगे भी जारी रहेगा।

इसे भी पढ़ें- जामताड़ा में स्ट्रॉबेरी की खेती कर आत्मनिर्भर बनीं मुसर्रत खातून, स्ट्रॉबेरी दीदी के नाम से हुईं मशहूर

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment