Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

सोरब बेदी के साथ मलाइका अरोड़ा का वीडियो वायरल, क्या मलाइका ने बना लिया नया ब्वॉयफ्रेंड?

On: March 9, 2026 5:48 PM
Follow Us:
सोरब बेदी के साथ मलाइका अरोड़ा का वीडियो वायरल, क्या मलाइका ने बना लिया नया ब्वॉयफ्रेंड?
---Advertisement---

अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मलाइका रियलिटी शो MTV स्प्लिटविला के कंटेस्टेंट सोरब बेदी के साथ पार्टी में डांस करती नजर आ रही हैं। वीडियो में दोनों काफी करीब नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर यह कयास लगाए जाने लगे कि क्या सोरब बेदी मलाइका के नए ब्वॉयफ्रेंड हैं।

add

दरअसल वायरल वीडियो मुंबई के जुहू स्थित मलाइका अरोड़ा के नए रेस्टोरेंट “स्वीनी बॉम्बे” की लॉन्च पार्टी का बताया जा रहा है। इस पार्टी में कई सेलेब्स और उनके करीबी दोस्त शामिल हुए थे। वीडियो में सोरब बेदी और मलाइका कैमरे के सामने फोटो और वीडियो शूट करते नजर आते हैं। इस दौरान सोरब ने मलाइका को बांहों में लेकर मस्ती भरे अंदाज में डांस भी किया है जिसे देखकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।

अभीतक यह साफ नहीं हो पाया है कि दोनों के बीच कोई रोमांटिक रिश्ता या कुछ और। सोरब बेदी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पार्टी की तस्वीरें साझा करते हुए मलाइका को उनके नए बिजनेस वेंचर के लिए बधाई दी।

Also Read- भारतीय शेयर बाजार में हाहाकार, लुढ़के दुनियाभर के बाजार, क्रूड में रिकॉर्ड उछाल

पिछले कुछ समय से मलाइका अरोड़ा का नाम बिजनेसमैन हर्ष मेहता के साथ भी जोड़ा जा रहा था। चर्चा तब तेज हुई जब रोम से दोनों की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई। इसके बाद कमेंट में कई लोगों ने दावा किया था कि दोनों वहां साथ में वैलेंटाइन डे मना रहे थे। हालांकि मलाइका और हर्ष को कई बार कॉन्सर्ट और पब्लिक इवेंट्स में साथ देखा गया है। लेकिन इस रिश्ते को लेकर अभिनेत्री की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

बताया जाता है कि मलाइका अरोड़ा की उम्र 52 साल है जबकि हर्ष मेहता की उम्र करीब 33 साल बताई जा रही है। दोनों के बीच करीब 19 साल का उम्र का अंतर भी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। अभिनेता अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप के बाद से मलाइका अरोड़ा की लव लाइफ लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। और समय-समय पर उनका नाम अलग-अलग लोगों के साथ जोड़ा जाता रहा है। फिलहाल सोरब बेदी के साथ वायरल हुआ वीडियो केवल एक पार्टी का हिस्सा बताया जा रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment