Sunday, June 15, 2025
spot_img
HomeTV45 NewsMangani Lal Mandal बने RJD के नए प्रदेश अध्यक्ष, 19 जून को...

Mangani Lal Mandal बने RJD के नए प्रदेश अध्यक्ष, 19 जून को होगा औपचारिक ताजपोशी समारोह

पटना: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने संगठनात्मक स्तर पर बड़ा बदलाव करते हुए पूर्व मंत्री और वरिष्ठ नेता Mangani Lal Mandal को बिहार इकाई का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।

 

रविवार को पटना स्थित राजद प्रदेश कार्यालय में उनके निर्विरोध निर्वाचन की औपचारिक घोषणा की गई। वे पार्टी के सातवें प्रदेश अध्यक्ष बने हैं। उनकी ताजपोशी 19 जून को पटना के ज्ञान भवन में आयोजित भव्य समारोह में की जाएगी।

लालू यादव के पुराने सहयोगी हैं Mangani Lal Mandal

मंगनी लाल मंडल लंबे समय से लालू प्रसाद यादव के विश्वस्त माने जाते रहे हैं। उन्होंने शनिवार को पार्टी कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया था, जिसमें कोई अन्य दावेदार सामने नहीं आया। राज्य निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. तनवीर हसन और सहायक पदाधिकारी ई. अशोक यादव, देव किशुन ठाकुर और सारिका पासवान ने उनके निर्विरोध चुने जाने की घोषणा की।

नामांकन के दौरान राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी मौजूद थे। पार्टी नेताओं के अनुसार, मंगनी लाल मंडल ने चार सेटों में नामांकन दाखिल किया था।

Mangani Lal Mandal: अतिपिछड़ा वर्ग को साधने की कोशिश

ध्यान देने वाली बात यह है कि मंगनी लाल मंडल धानुक जाति से आते हैं, जो बिहार के अतिपिछड़ा वर्ग (EBC) में आता है। राजद द्वारा उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बनाकर इस सामाजिक वर्ग को साधने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है, खासकर 2025 विधानसभा चुनावों को देखते हुए।

Mangani Lal Mandal बोले – चुनावी वर्ष में झोंक देंगे पूरी ताकत

मंडल ने कहा, “यह मेरे लिए एक बड़ी जिम्मेदारी है। पार्टी ने मुझ पर भरोसा जताया है, मैं पूरी निष्ठा से काम करूंगा और चुनावी वर्ष में पूरी ताकत झोंक दूंगा।”

प्रदेश अध्यक्षों का इतिहास

राजद के प्रदेश अध्यक्षों के इतिहास की बात करें तो अब तक छह नेताओं ने यह जिम्मेदारी संभाली है:

  1. कमल पासवान – मात्र 24 दिनों तक रहे
  2. उदय नारायण चौधरी – 1997 से 1998
  3. पीतांबर पासवान – 1998 से 2003
  4. अब्दुलबारी सिद्दीकी – 2003 से 2010
  5. डॉ. रामचंद्र पूर्वे – 2010 से 2019
  6. जगदानंद सिंह – 2019 से अब तक (हाल के महीनों से सक्रिय नहीं)

पार्टी में नई ऊर्जा की उम्मीद

राजद सूत्रों का कहना है कि लंबे समय से संगठनात्मक गतिरोध को दूर करने के लिए मंगनी लाल मंडल को कमान सौंपी गई है। उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में पार्टी एक नई ऊर्जा के साथ चुनावी तैयारियों में जुटेगी।

ताजपोशी कार्यक्रम:
📅 19 जून 2025
📍 स्थान – ज्ञान भवन, पटना
🕒 समय – पूर्वाह्न 11:00 बजे से

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisment

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments