Saturday, June 14, 2025
spot_img
HomeTV45 Newsपति की हत्या में संदिग्ध Sonam Raghuwanshi को मेघालय पुलिस लेकर गई...

पति की हत्या में संदिग्ध Sonam Raghuwanshi को मेघालय पुलिस लेकर गई शिलांग

पटना/शिलांग : पति राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में संदिग्ध Sonam Raghuwanshi को मेघालय पुलिस ने उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद सोनम को ट्रांजिट रिमांड पर पटना लाया गया, जहां से मंगलवार दोपहर उसे फ्लाइट के जरिए गुवाहाटी और फिर शिलांग ले जाया गया।

Sonam Raghuwanshi ने पुलिस से खाना भी मांगा

जानकारी के अनुसार, मेघालय पुलिस सोमवार की रात सड़क मार्ग से सोनम को लेकर रवाना हुई और बक्सर के रास्ते मंगलवार सुबह पटना पहुंची। इस दौरान सोनम रघुवंशी शांत दिखाई दी। सूत्रों के मुताबिक, उसने पुलिस से खाना भी मांगा। फिलहाल, उसे पटना के फुलवारीशरीफ थाना परिसर में सुरक्षित रखा गया था।

Sonam Raghuwanshi: मंगलवार सुबह 11 बजे मेघालय पुलिस टीम पटना एयरपोर्ट पहुंची

पुलिस सूत्रों ने बताया कि मंगलवार सुबह 11 बजे मेघालय पुलिस टीम पटना एयरपोर्ट पहुंची, जहां से दोपहर 12:40 बजे स्पाइसजेट की फ्लाइट से सोनम को गुवाहाटी के लिए रवाना किया गया। वहां से उसे सड़क मार्ग द्वारा शिलांग लाया जाएगा, जहां केस की आगे की जांच की जाएगी।

Sonam Raghuwanshi: मेघालय पुलिस को अदालत से 5 दिन की ट्रांजिट रिमांड मिली

बता दें कि मेघालय पुलिस को अदालत से 5 दिन की ट्रांजिट रिमांड मिली है, जिसके तहत वह सोनम को अपने राज्य में ले जाकर पूछताछ कर सकती है। राजा रघुवंशी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद यह गिरफ्तारी की गई है। इस मामले में कई पेच अब भी सुलझाए जाने बाकी हैं और पुलिस की आगे की जांच से मामले के नए पहलू सामने आने की संभावना है।

 

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: RJD में ‘जयचंद’ की गूंज: तेज प्रताप को पार्टी से निष्कासित करने पर Tejashwi Yadav बोले – “लालू जी का निर्णय सर्वोपरि”

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisment

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments