Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हैं भारत के लाखों टन क्रूड और गैस

On: March 18, 2026 7:33 PM
Follow Us:
अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हैं भारत के लाखों टन क्रूड और गैस
---Advertisement---

भारत के झंडे वाले एलपीजी (रसोई गैस) और कच्चे तेल के कई जहाज इस समय होर्मुज स्ट्रेट में फंसे हुए हैं। जिससे देश की ऊर्जा आपूर्ति को लेकर चिंता बढ़ गई है। अधिकारियों के अनुसार कई भारतीय जहाज जिनमें एलपीजी टैंकर और कच्चे तेल लदे हैं वो पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के कारण आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं।

add

एक रिपोर्ट के मुताबिक लगभग 3 लाख टन एलपीजी लेकर जा रहे कई जहाज इस होर्मुज स्ट्रेट के पास अटके हुए हैं। शिपिंग और वाटर वे के स्पेशल सेक्रेट्री राजेश कुमार सिन्हा ने कहा कि करीब 2 लाख मीट्रिक टन एलएनजी और 16.7 लाख मीट्रिक टन क्रूड ऑयल होर्मूज स्ट्रेट के उस तरफ फंसे हुए हैं।

होर्मुज स्ट्रेट दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण तेल मार्गों में से एक है। जहां से वैश्विक तेल आपूर्ति का बड़ा हिस्सा गुजरता है। मौजूदा मिडिल ईस्ट संघर्ष और सुरक्षा जोखिमों के कारण जहाजों की आवाजाही प्रभावित हुई है। जिससे भारत जैसे देशों की ऊर्जा आपूर्ति पर आने वाले दिनों में और असर पड़ सकता है।

सोमवार और मंगलवार को 2 जहाज भारत पहुंच चुके हैं जिसमें करीब 92712 टन एलपीजी लदा था। जो कि भारत की एक दिन की जरूरत के बराबर है।

भारतीय अधिकारियों ने कहा है कि वे स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और जहाजों तथा नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए संबंधित देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं।

Also Read- रांची में सीपीआई (एमएल) का बड़ा प्रदर्शन, केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ जोरदार विरोध

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment