Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Samastipur सदर अस्पताल का विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी

On: July 31, 2025 11:43 AM
Follow Us:
सदर अस्पताल
---Advertisement---

Samastipur News:  स्थानीय विधायक एवं बिहार विधान सभा के मुख्य सचेतक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने मंगलवार को सदर अस्पताल समस्तीपुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आपातकालीन वार्ड में भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना तथा मौके पर मौजूद अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. गिरीश कुमार को कई दिशा-निर्देश दिए।

add

इमरजेंसी वार्ड में बेड की कमी और उपकरणों की लापरवाही पर चिंता

विधायक शाहीन ने कहा कि आपातकालीन वार्ड में बेड की संख्या बेहद कम है, जो मरीजों के लिए गंभीर समस्या है। उन्होंने आपातकालीन विभाग में उपकरणों के समुचित उपयोग पर भी नाराजगी जताई और कहा कि लापरवाही के कारण एचआईवी जैसे संक्रमण का खतरा बना रहता है।

भवन निर्माण में देरी और जलजमाव पर जताई आपत्ति

अस्पताल परिसर में बन रहे चाइल्ड केयर यूनिट और अन्य भवनों का भी उन्होंने जायजा लिया और कहा कि निर्धारित समय के बाद भी निर्माण कार्य का अधूरा रहना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। परिसर में फैले जल जमाव को लेकर भी उन्होंने आपत्ति व्यक्त की।

Also Read: Samastipur सदर अस्पताल का विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी

टीबी मरीजों के वार्ड और दिव्यांग प्रमाण पत्र में भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया

विधायक ने कहा कि टीबी और अन्य संक्रामक बीमारियों से ग्रसित मरीजों के वार्ड को अगल-बगल रखना चिकित्सा दृष्टिकोण से अनुचित है। इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाने के नाम पर कमीशन लिया जा रहा है, जिस पर तत्काल रोक लगाई जाए।

सदर अस्पताल को रेफर यूनिट बनने से रोकने की अपील

उन्होंने उपाधीक्षक को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि अस्पताल में ईमानदारी और तत्परता से मरीजों का इलाज होना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि सदर अस्पताल को केवल रेफर यूनिट बनाना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और अस्पताल में व्याप्त अराजकता को हर हाल में समाप्त किया जाना चाहिए।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

असम विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और जेएमएम का गठबंधन नहीं होगा। जेएमएम 19 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी।

असम विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और जेएमएम का गठबंधन नहीं होगा। जेएमएम 19 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी।

शेयर बाजार फिर हुआ क्रैश, चौतरफा बिकवाली से सेंसेक्स करीब 2000 प्वाइंट लुढ़का

शेयर बाजार फिर हुआ क्रैश, चौतरफा बिकवाली से सेंसेक्स करीब 2000 प्वाइंट लुढ़का

दुनियाभर में आज है वर्ल्ड वाटर डे मनाया जा रहा है। क्या आपको पता है इसे क्यों मनाया जाता है?

दुनियाभर में आज वर्ल्ड वाटर डे मनाया जा रहा है। क्या आपको पता है इसे क्यों मनाया जाता है?

महगामा विधानसभा में 5.06 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं का शिलान्यास, दीपिका पांडेय सिंह ने रखी आधारशिला

महगामा विधानसभा में 5.06 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं का शिलान्यास, दीपिका पांडेय सिंह ने रखी आधारशिला

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पूरी तरह नहीं खोलने पर ट्रम्प ने ईरान के एनर्जी स्टेशनों को उड़ाने की धमकी दी, 48 घंटे का दिया अल्टीमेटम

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पूरी तरह नहीं खोलने पर ट्रम्प ने ईरान के एनर्जी स्टेशनों को उड़ाने की धमकी दी, 48 घंटे का दिया अल्टीमेटम

वैशाली के लोदीपुर में जमीन विवाद ने ली हिंसक रूप, पत्थरबाजी, तोड़फोड़ और आगजनी से मची अफरा-तफरी

वैशाली के लोदीपुर में जमीन विवाद ने ली हिंसक रूप, पत्थरबाजी, तोड़फोड़ और आगजनी से मची अफरा-तफरी

Leave a Comment