Deoghar News: बाबा बैद्यनाथ धाम में आज एक अनोखा नजारा देखने को मिला। अचानक एक लाल मुँह वाला बंदर मंदिर परिसर में घुस आया और देखते ही देखते गर्भगृह तक पहुँच गया। भक्तों की भीड़ को चीरता हुआ बंदर आगे बढ़ा और कुछ देर इधर-उधर भटकने के बाद बाबा के दर्शन किए।

स्थानीय लोगों और भक्तों का कहना है कि इस घटना को एक शुभ संकेत के रूप में देखा जा रहा है। कई भक्तों ने इस पूरी घटना का वीडियो भी बनाया, जो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।
Also Read: Bokaro News: शिक्षा, संस्कार और सामाजिक एकता से बनता है बेहतर समाज : अनूप सिंह
बंदर के अचानक प्रकट होने और फिर बिना किसी नुकसान पहुँचाए चले जाने से भक्तों का उत्साह और आस्था दोनों बढ़ गए।





