Saharsa News: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनज़र मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव शुक्रवार को बिहार के सहरसा जिले के दौरे पर पहुंचे। उन्होंने सौरबाजार स्थित पुरानी हाई स्कूल मैदान में आयोजित चुनावी जनसभा में हिस्सा लिया।

जनसभा स्थल पर भाजपा और एनडीए के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री मोहन यादव का भव्य स्वागत किया। मंच पर एनडीए के कई वरिष्ठ नेता और स्थानीय कार्यकर्ता मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने संबोधन में कहा कि “बिहार की जनता इस बार विकास और स्थिरता के लिए वोट देने जा रही है। एक बार फिर बिहार में एनडीए की सरकार बनना तय है। देश या दुनिया की कोई ताकत इस विजयी यात्रा को नहीं रोक सकती।”
उन्होंने सहरसा विधानसभा सीट से एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी आलोक रंजन के समर्थन में लोगों से मतदान करने की अपील की।
Also Read: झारखंड सरकार ने मंईयां सम्मान योजना में लाभुकों के लिए बड़ी राहत दी
कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के विभिन्न इलाकों से बड़ी संख्या में समर्थक जनसभा में शामिल हुए। मंच से नेताओं ने एनडीए के विकास कार्यों और लोककल्याणकारी योजनाओं को जनता के सामने रखा।





