Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

नीलकमल सिंह और खुशी कक्कड़ का नया गाना “के कहिबे हमार माल जानू” रिलीज के साथ ही छाया, दर्शकों से मिल रहा जबरदस्त प्यार

On: December 3, 2025 7:36 AM
Follow Us:
नीलकमल सिंह और खुशी कक्कड़ के नए गाने ने मचाया धमाल
---Advertisement---

भोजपुरी म्यूज़िक इंडस्ट्री के फैंस के लिए खुशी की लहर दौड़ गई है। गायक नीलकमल सिंह और गायिका खुशी कक्कड़ की आवाज़ में आया नया गाना के कहिबे हमार माल जानू लॉन्च होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। वीडियो में अभिनेत्री आस्था सिंह की एक्टिंग और स्क्रीन प्रेज़ेंस को दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। रोमांटिक माहौल, स्टाइल और हल्के-फुल्के एक्शन का मिश्रण इस गाने को खास बना रहा है। यह गाना वी वाई आर एल भोजपुरी के ऑफिशियल YouTube चैनल से रिलीज हुआ है।

add

रिलीज के कुछ ही घंटों में यह ट्रैक YouTube के ट्रेंडिंग सेक्शन में जगह बनाने लगा। नीलकमल सिंह की एनर्जेटिक प्रस्तुति और वीडियो में दिख रही रोमांटिक केमिस्ट्री को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। फैंस लगातार कमेंट्स में इस गाने को सुपरहिट बता रहे हैं।

गाने को लेकर नीलकमल सिंह ने बताया कि यह ट्रैक खासकर युवाओं की पसंद को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। उनके मुताबिक, “इस गाने में रोमांस, एनर्जी और स्टाइल—all in one पैकेज है। हमने पूरी मेहनत से इसे रिकॉर्ड किया है, ताकि दर्शक इसे महसूस कर सकें।” उन्होंने दर्शकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी वे नए अंदाज़ और नए गानों के साथ मनोरंजन जारी रखेंगे।

अभिनेत्री आस्था सिंह ने भी अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि यह गाना उनके लिए खास परियोजनाओं में से एक है। बेहतरीन लोकेशन, कहानी और नीलकमल सिंह के साथ शूट का अनुभव उन्हें बेहद यादगार लगा। उन्हें उम्मीद है कि दर्शक उनके किरदार और अंदाज़ दोनों को पसंद करेंगे।

इस गाने के बोल प्रिंस प्रियदर्शी ने लिखे हैं, जबकि संगीत प्रियांशु सिंह ने दिया है, जिसने कम्पोज़िशन को और जोशीला बनाया। रिकॉर्डिंग बृजेश बागी, निर्देशन विभांशु तिवारी, एडिटिंग ऋषु सिंह, डीआई रोहित सिंह, और पोस्टर डिज़ाइन अंकित GFX द्वारा किया गया है। पीआरओ की जिम्मेदारी रंजन सिन्हा संभाल रहे हैं।

Also Read: ‘दुल्हिन वही जो पिया मन भाये 2’ का ट्रेलर रिलीज, रितेश पांडेय और टीम कर रहे धमाकेदार वापसी

भोजपुरी इंडस्ट्री में यह गाना तेजी से चर्चा का विषय बन गया है और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर रिकॉर्ड व्यूज़ की ओर बढ़ रहा है। अभी के समय में यह गाना संगीत प्रेमियों की पहली पसंद बनता जा रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment