पटना – बिहार में राहुल गांधी की ‘वोट अधिकार यात्रा’ के बीच, जनता दल (यूनाइटेड) के कार्यकारी अध्यक्ष Sanjay Jha ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए एक बड़ा बयान दिया है।
बिहारवासियों के दिल में बसे #जननायक सिर्फ एक हैं, और वह हैं पूर्व मुख्यमंत्री, महान स्वतंत्रता सेनानी, भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर जी।#टाइटल_चोर #Title_chor pic.twitter.com/acz2sn8w3O
— Janata Dal (United) (@Jduonline) August 18, 2025
उन्होंने कहा कि “टाइटल चोरी करके कोई जननायक नहीं बन जाता है, जनता बनाती है।” संजय झा ने सोशल मीडिया पर हो रही उन पोस्टों पर तंज कसा, जिनमें राहुल गांधी को ‘जननायक’ बताया जा रहा है।
Sanjay Jha News: कर्पूरी ठाकुर को लेकर कांग्रेस पर सवाल
संजय झा ने ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में लिखा कि बिहार की जनता के दिल में बसे एकमात्र जननायक कर्पूरी ठाकुर हैं। उन्होंने कहा कि यह बात किसी से छिपी नहीं है कि कांग्रेस ने कर्पूरी ठाकुर को उनके जीवनकाल या मृत्यु के बाद कभी सम्मान नहीं दिया। झा ने आरोप लगाया कि जब 1970 में कर्पूरी ठाकुर बिहार के पहले गैर-कांग्रेसी मुख्यमंत्री बने थे, तब भी कांग्रेस आलाकमान ने उनकी सरकार गिराने के लिए तमाम हथकंडे अपनाए थे।
Sanjay Jha News: न्याय यात्रा पर भी साधा था निशाना
इससे पहले, संजय झा ने नीतीश कुमार की 2005 की ‘न्याय यात्रा’ की एक तस्वीर साझा करके राहुल गांधी पर हमला बोला था। उन्होंने पूछा था कि जो लोग आज संविधान की किताब लेकर घूम रहे हैं, क्या वे बिहार की जनता को यह बताएंगे कि 2005 में कांग्रेस ने संविधान को ताक पर रखकर जनादेश की हत्या क्यों की थी?
जेडीयू के आधिकारिक ‘एक्स’ अकाउंट पर भी राहुल पर निशाना साधा गया, जिसमें लिखा था, “जननायक तो जनता बनाती है। जैसे बिहार की जनता ने कर्पूरी जी को बनाया। सोशल मीडिया पर खुद को जननायक घोषित करने से कोई टाइटल चोर हो सकता है, जननायक नहीं।”
Sanjay Jha News: राहुल गांधी की ‘वोट अधिकार यात्रा’
गौरतलब है कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की ‘वोट अधिकार यात्रा’ 17 अगस्त को शुरू हुई, जो 1 सितंबर को पटना में समाप्त होगी। इस 16 दिवसीय यात्रा के दौरान राहुल गांधी बिहार के 25 जिलों में जनता के साथ संवाद करेंगे।