Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Pahalgam Attack: “तुम्हें नहीं मारेंगे, जाकर मोदी को बता देना…”- चश्मदीद महिला की चीख

On: April 22, 2025 10:02 PM
Follow Us:
Pahalgam Attack
---Advertisement---

Pahalgam Attack: कर्नाटक के शिवमोगा से अपने पति और बेटे के साथ कश्मीर घूमने आई पल्लवी के लिए यह यात्रा जिंदगी का सबसे भयानक अनुभव बन गई।

add

सुरक्षाबलों के बीच सिसकती पल्लवी बार-बार अपने बेटे को गले लगाकर कहती रही—”हमें नहीं पता था कि यह सैर हमारी ज़िंदगी को इस तरह बर्बाद कर देगी।”

Pahalgam Attack: हमलावरों ने कहा- ‘जा, जाकर मोदी को बता देना’

पल्लवी ने बताया कि शनिवार को दोपहर करीब डेढ़ बजे वह अपने पति मंजुनाथ और बेटे के साथ बैसरन में घूम रही थीं। तभी चार हथियारबंद आतंकियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। “मैंने अपने पति को अपनी आंखों के सामने गिरते देखा। वो वहीं मर गए। मैं कुछ नहीं कर पाई।” आतंकियों में से एक ने पल्लवी से कहा—“जा, तुझे नहीं मारते, जाकर मोदी को बता देना।”

यह भी पढ़े: FIR की बौछार: बोकारो में विस्थापन आंदोलन के बाद सियासी संग्राम तेज, अब तक 6 मामले दर्ज

Pahalgam Attack: “काश ये सपना होता…”

पल्लवी ने कहा, “अब मैं क्या करूं? मुझे तो आपने जीते जी मार दिया है। मुझे भी गोली मार दो।” उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर कई लोग घायल पड़े थे, और कई तो उनके पति की तरह निर्जीव हो चुके थे। स्थानीय लोगों की मदद से पल्लवी और उनका बेटा बच पाए। मगर अब सबसे बड़ी चिंता पति के शव को घर लाने की है। पल्लवी ने सरकार से हेलीकॉप्टर की व्यवस्था करने की अपील की है।

Pahalgam Attack: प्रशासन ने हेल्पलाइन जारी की

जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने पर्यटकों की सहायता के लिए एक हेल्प डेस्क स्थापित किया है, जो 24 घंटे चालू रहेगा।

हेल्पलाइन नंबर:
📞 9596777669
📞 01932225870
📱 व्हाट्सएप: 9419051940

इन नंबरों पर पर्यटक मदद और जानकारी के लिए संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़े: राम विलास +2 उच्च विद्यालय बेरमो में लगातार हो रही है चोरी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment