Bihar Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए और महागठबंधन के बीच सीट बंटवारे पर अंतिम दौर की बातचीत चल रही है, लेकिन इस बीच जन अधिकार पार्टी के प्रमुख पप्पू यादव के एक सोशल मीडिया पोस्ट ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है।

पप्पू यादव ने देर रात एक पोस्ट में लिखा: “यही रात अंतिम, यही रात भारी…”, जिसे लेकर राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह संभावित सीट बंटवारे या किसी महत्वपूर्ण फैसले की ओर इशारा हो सकता है।
चुनावी सरगर्मियों के बीच, दोनों प्रमुख गठबंधनों के उम्मीदवारों की पहली सूची आज या कल जारी होने की उम्मीद है। सूत्रों की माने तो, यह रात कई नेताओं के लिए निर्णायक साबित हो सकती है—उन्हें टिकट मिलेगा या नहीं, इसका फैसला अब लगभग तय माना जा रहा है।
Also Read: AIMIM पार्टी का बड़ा दांव, 19 महागठबंधन सीटों पर उतारेगी उम्मीदवार
एनडीए में सीटों के बंटवारे को लेकर भी अंदरूनी असंतोष पनप रहा है। रालोसपा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से लंबी बातचीत की और 15 सीटों की मांग की। हालाँकि, सूत्र बताते हैं कि भाजपा ने अभी तक कोई ठोस आश्वासन नहीं दिया है।
इस बीच, वीआईपी और कांग्रेस भी सीटों के बंटवारे को लेकर असमंजस में हैं। कई छोटी पार्टियों ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगों को नज़रअंदाज़ किया गया तो वे गठबंधन छोड़ सकती हैं। बिहार की राजनीति में अगले 24 घंटे काफी अहम माने जा रहे हैं।





