नई दिल्ली/पटना — Prashant Kishor: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए दिल दहला देने वाले आतंकी हमले को लेकर देश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।
I strongly condemn the Pahalgam terror attack on Innocent tourists . It’s time we move beyond Political slogans—real, decisive action is the only way to end terrorism. Words alone won’t bring change. – Prashant Kishor Ji. #PahalgamTerroristAttack pic.twitter.com/2AqJGis0sS
— Jan Suraaj Overseas (@jan_overseas) April 23, 2025
जन सुराज अभियान के प्रमुख प्रशांत किशोर ने इस हमले के बहाने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नीतियों पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि धार्मिक आधार पर समाज को बांटने की राजनीति से देश को नुकसान हो रहा है और आतंकवाद जैसे गंभीर मसले भी इससे अछूते नहीं हैं।
22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 पर्यटकों की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विदेशी आतंकियों ने पहले पीड़ितों से उनका धर्म पूछा और शारीरिक जांच करने के बाद उन्हें गोली मार दी।
इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रशांत किशोर ने कहा, “आतंकी घटनाओं के समय देश को एकजुट रहना चाहिए। दुर्भाग्यपूर्ण है कि भाजपा बार-बार ऐसी घटनाओं को धर्म आधारित राजनीतिक एजेंडे में बदल देती है। चाहे पुलवामा हो या पहलगाम, भाजपा की यह पुरानी रणनीति है कि वह समाज में धार्मिक विद्वेष फैलाकर राजनीतिक लाभ उठाने की कोशिश करती है।”
उन्होंने जोर देकर कहा कि इस तरह की राजनीति का विरोध उसी तरह किया जाना चाहिए जैसे तुष्टिकरण की राजनीति का विरोध होता है। किशोर ने चेतावनी दी कि ऐसी नीतियां देश को सामाजिक और राजनीतिक रूप से कमजोर बना सकती हैं।
बिहार पर भी बोले Prashant Kishor: अफसर चला रहे हैं राज्य, भ्रष्टाचार चरम पर
प्रशांत किशोर ने बिहार की मौजूदा स्थिति को लेकर भी तल्ख टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि जब तक जनता माफिया और अपराधियों को चुनकर भेजती रहेगी, तब तक भ्रष्टाचार पर नियंत्रण नहीं हो सकता। उन्होंने आरोप लगाया कि बीते 20 वर्षों में पंचायती राज के तहत महज 3% राशि ही सही तरीके से खर्च हो पाई है, बाकी का अधिकांश बजट अधिकारियों द्वारा बंदरबांट में चला गया।
“आज बिहार को नीतीश कुमार नहीं, बल्कि अफसर चला रहे हैं,” किशोर ने कहा।
शराबबंदी पर सरकार को घेरा
प्रशांत किशोर ने नीतीश सरकार की शराबबंदी को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने दावा किया कि इस नीति ने युवा पीढ़ी को सूखे नशे की लत में धकेल दिया है। उन्होंने कहा,
“जन सुराज की सरकार बनते ही एक घंटे के अंदर शराबबंदी को खत्म कर दिया जाएगा।”
राजनीति में नई बहस की शुरुआत
प्रशांत किशोर के इन बयानों से न सिर्फ पहलगाम हमले पर नई बहस शुरू हो गई है, बल्कि भाजपा और नीतीश सरकार की नीतियों पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। आने वाले दिनों में यह मुद्दा राजनीतिक दलों के बीच तकरार का केंद्र बन सकता है।