Ranchi News: खबर झारखंड की राजधानी रांची के मोरहाबादी स्थित बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम से है जहाँ आगामी 24 से 26 अक्टूबर तक 4th SAAF Athletics Championship 2025 का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन को लेकर शनिवार को स्टेडियम में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया, जिसमें खेल निदेशक शेखर जमुअर और झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव मधुकर पाठक उपस्थित रहे।

खेल निदेशक शेखर जमुअर ने कहा कि यह झारखंड के लिए गर्व की बात है कि इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता का आयोजन मोरहाबादी के ऐतिहासिक मैदान में हो रहा है। इस प्रतियोगिता में भारत समेत छह देशों के एथलीट हिस्सा लेंगे।
उन्होंने बताया कि खेल विभाग के साथ जिला प्रशासन, पुलिस और आरएमएस स्पोर्ट्स एसोसिएशन सहित कई संगठन तैयारियों में जुटे हुए हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में गठित कमिटी ने दिशा निर्देश जारी किए हैं और सभी जिलों के जिला खेल अधिकारी (डीएसओ) को भी आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।
Also Read: Ranchi News: चौपाटी रेस्टोरेंट मालिक की हत्या के मुख्य आरोपी को पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली
प्रेस वार्ता में यह भी बताया गया कि आम जनता के लिए इस आयोजन में निःशुल्क प्रवेश की सुविधा रहेगी। विभिन्न देशों के एथलीट अलग-अलग दिनों में पहुंचेंगे, इसलिए एयरपोर्ट पर सुरक्षा और व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।
इस आयोजन से झारखंड की खेल संस्कृति को मजबूती मिलने की उम्मीद है।





