Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Ranchi में ACB की बड़ी कार्रवाई, ओम साईं डिस्टीलरीज के निदेशक गिरफ्तार

On: July 8, 2025 8:07 AM
Follow Us:
ओम साईं डिस्टीलरीज
---Advertisement---

Ranchi News– राज्य में सामने आए करोड़ों के शराब घोटाले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ओम साईं डिस्टीलरीज के निदेशक अतुल कुमार सिंह और मुकेश मनचंदा को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों पर गंभीर वित्तीय अनियमितताओं और सरकारी धन की हेराफेरी के आरोप हैं।

add

जानकारी के अनुसार, ओम साईं डिस्टीलरीज को राज्य सरकार द्वारा शराब का होलसेलर नियुक्त किया गया था। बाद में इनकी अनुबंधित सेवाएं समाप्त कर दी गईं और बैंक गारंटी जब्त कर ली गई। बावजूद इसके, तत्कालीन उत्पाद सचिव मनोज कुमार के निर्देश पर कंपनी को 9 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया था, जिसे अब संदिग्ध लेनदेन माना जा रहा है।

Also Read: Prashant Kishor का राहुल गांधी पर तीखा तंज: “लालू के साथ थे तब बिहार में स्विटजरलैंड दिख रहा था क्या?”

ACB की जांच में यह भी सामने आया है कि झारखंड में यह घोटाला 70 करोड़ रुपये से अधिक का हो सकता है। अधिकारियों का मानना है कि छत्तीसगढ़ की तर्ज पर लागू की गई नई शराब नीति की आड़ में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी को अंजाम दिया गया।

राज्य सरकार और ACB की टीम इस घोटाले की परतें खोलने में जुटी हुई है। संभावना है कि आने वाले दिनों में और भी बड़ी गिरफ्तारियाँ हो सकती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment