झारखंड के 9 नगर निगमों में से 8 के नतीजे आ चुके हैं। और अब लोगों की नजर धनबाद नगर निगम के नतीजों पर टिकी है। झारखंड में करीब 8 साल बाद हुए नगर निकाय चुनावों के लगभग पूरे नतीजे आ चुके हैं। इन चुनाओं में निर्दलीय उम्मीदवार प्रमुख दलों को कड़ी टक्कर देते दिखे। 39 नगर परिषदों और नगर पंचायतों में से 17 अध्यक्ष पदों पर निर्दलीय उम्मीदवार विजयी हुए हैं। वहीं ज्यादातर अध्यक्ष पदों पर BJP और JMM के बीच सीधा मुकाबला देखने को मिला। धनबाद नगर निगम में मतपत्रों की गिनती आज दूसरे दिन भी जारी है। धनबाद में झरिया से बीजेपी विधायक रागिनी सिंह के पति संजीव सिंह आगे चल रहे हैं। संजीव सिंह मेयर के लिए स्वतंत्र उम्मीदवार हैं और JMM समर्थित चंद्रशेखर अग्रवाल से 11 हजार मतों से आगे चल रहे हैं। 23 फरवरी को 9 नगर निगम 19 नगर पंचायत और 20 नगर परिषद के लिए चुनाव कराए गए थे।

धनबाद के अलावा झारखंड के दूसरे नगर निगम के नतीजे इस प्रकार हैं-
1-आदित्यपुर नगर निगम
विजेता: संजय सरदार (भाजपा समर्थित) – 24615 मत
उपविजेता: भुगलू सोरेन – 16820 मत
अंतर: 7795
2-मानगो नगर निगम
विजेता: सुधा गुप्ता (स्वतंत्र) – 42,022 मत
उपविजेता: संध्या सिंह – 23,421 मत
अंतर: 18,601
3-गिरिडीह नगर निगम
विजेता: प्रमिला मेहरा (झामुमो समर्थित) – 38091 मत
उपविजेता: डॉ. शैलेन्द्र कु चौधरी – 23492 मत
अंतर: 14599
4-रांची नगर निगम
विजेता: रोशनी खलखो (भाजपा समर्थित) – 157609 मत
उपविजेता: रमा खलखो – 143306 मत
अंतर: 14303
5-हजारीबाग नगर निगम
विजेता – अरविंद कुमार राणा (स्वतंत्र) – 23,500 मत
उप विजेता- सरफराज अहमद, 18847 मत
अंतर -4653
6- चास नगर निगम
विजेता: भोलू पासवान (स्वतंत्र) – 17796 मत
उपविजेता: अविनाश कुमार – 14827 मत
अंतर: 2969
7- देवघर नगर निगम
विजेता: रवि कुमार राउत (जेएमएम समर्थित) – 24719 मत
उपविजेता: रीता चौरसिया – 19571 मत
अंतर: 5148
8- मेदिनीनगर नगर निगम
विजेता: अरुणा शंकर (बीजेपी समर्थित) – 24,169 मत
उपविजेता: नम्रता त्रिपाठी –21,047 मत
अंतर: 3122
धनबाद में करीब 6 राउंड की गिनती अबतक पूरी हो चुकी है। कुल 9 राउंड की गिनती होनी है। यानी 3 राउंड की गिनती अभी बाकी है। और उम्मीद की जा रह है कि आज शाम तक नतीजे आ जाएंगे।





