Snatching Case in Jamshedpur Railway Station: जमशेदपुर के टाटानगर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 02 पर खड़ी टाटा-खड़गपुर पैसेंजर ट्रेन में एक जनवरी को छिनतई के प्रयास के दौरान एक यात्री को चाकू से हमला किए जाने के मामले में आरपीएफ पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। घायल यात्री रायगढ़ निवासी संदीप कुमार मंडल ने टाटानगर रेल थाना में शिकायत दर्ज कराई थी।

घटना की जांच के दौरान रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन किया गया और दो संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान की गई। इसके आधार पर 4 जनवरी की रात आरपीएफ उड़नदस्ता दल और आरपीएफ पोस्ट टाटा तथा जीआरपी टाटा ने एक संदिग्ध राहुल उर्फ रोहित कुमार को पकड़ा, जो बागबेड़ा का निवासी है। पूछताछ में उसने घटना की जिम्मेदारी स्वीकार की और हमले में इस्तेमाल चाकू भी बरामद हुआ।
Also Read: Ramgarh News: कुजू नया मोड़ में कोयला कारोबारी के आवास पर अंधाधुंध फायरिंग, दहशत का माहौल
राहुल ने यह भी बताया कि उसने स्टेशन के बाहर पुराने सिंह होटल के पास चोरी की कोशिश की थी और वहां किसी पर चाकू से हमला भी किया था। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक कार्रवाई के लिए जेल भेज दिया गया। गौरतलब है कि राहुल पहले भी टाटानगर में मोबाइल चोरी के मामले में जेल जा चुका है।





