Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Sahibaganj News: संताल लिबरेशन आर्मी के प्रमुख रोहित उर्फ एपिल मुर्मू मुठभेड़ में ढेर

On: October 26, 2025 10:38 AM
Follow Us:
संताल लिबरेशन आर्मी के प्रमुख रोहित उर्फ एपिल मुर्मू मुठभेड़ में ढेर
---Advertisement---

Sahibganj News— असम के कोकराझार जिले के सलाकाटी थाना क्षेत्र के नादंगुरी में पुलिस और सुरक्षाबलों की मुठभेड़ में संताल लिबरेशन आर्मी (SLA) के प्रमुख रोहित उर्फ एपिल मुर्मू मारा गया।

add

पुलिस ने बताया कि रोहित के खिलाफ साहिबगंज और गोड्डा जिले में आधा दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज थे। वह लंबे समय से पुलिस की निगरानी और तलाश में था।

जानकारी के अनुसार, रोहित मूल रूप से असम के कोकराझार जिले के कचुगांव का रहने वाला था। वह पहले उग्रवादी समूह राष्ट्रीय संथाल मुक्ति सेना (NSMS) का सदस्य था। संगठन के कई सदस्यों के आत्मसमर्पण के बाद वह भागकर साहिबगंज आया और वहां संताल लिबरेशन आर्मी का गठन कर आपराधिक घटनाओं को अंजाम देना शुरू कर दिया।

Also Read: Ranchi News: छठ महापर्व को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, घाटों पर 5 हजार से अधिक जवान तैनात

सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ के दौरान उसके साथ अन्य सहयोगियों की गतिविधियों पर भी कड़ी निगरानी रखी थी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment