Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Deoghar के सौरभ और रजनी केसरी होंगे लालकिले पर स्वतंत्रता दिवस समारोह के स्पेशल गेस्ट

On: August 13, 2025 1:40 PM
Follow Us:
स्वतंत्रता दिवस
---Advertisement---

Deoghar News: देवघर के पुरनदाहा निवासी सौरभ केसरी और उनकी पत्नी रजनी केसरी को 15 अगस्त को दिल्ली के ऐतिहासिक लालकिले में आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह में विशेष अतिथि (Special Guest) के रूप में आमंत्रित किया गया है। भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के अधीन नेशनल मेडिसिनल प्लांट्स बोर्ड द्वारा यह आमंत्रण भेजा गया है।

add

सौरभ केसरी और उनका परिवार बीते 100 वर्षों से अधिक समय से औषधीय पौधों की खेती, संरक्षण और प्रचार-प्रसार के क्षेत्र में कार्य कर रहा है। इन्होंने आयुर्वेद और पारंपरिक चिकित्सा पद्धति को ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इसी आधार पर केसरी दंपत्ति का चयन इस वर्ष के राष्ट्रीय उत्सव में विशेष मेहमान के तौर पर किया गया है।

Also Read: Deoghar के सौरभ और रजनी केसरी होंगे लालकिले पर स्वतंत्रता दिवस समारोह के स्पेशल गेस्ट

केसरी दंपत्ति ने इस अवसर पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि यह आमंत्रण केवल उनके परिवार के लिए नहीं, बल्कि पूरे देवघर, झारखंड और समाज के लिए गर्व की बात है।

बताया गया कि झारखंड राज्य से इस वर्ष कुल पांच लोगों का चयन हुआ है, जिनमें सौरभ और रजनी केसरी का नाम प्रमुख रूप से शामिल है।
सौरभ केसरी पिछले कई वर्षों से कालमेघ, कौंच, वन तुलसी जैसे औषधीय पौधों की खेती के लिए किसानों को प्रेरित कर रहे हैं। वे किसानों को बीजों की उपलब्धता, खेती के वैज्ञानिक तरीके और विपणन के अवसरों के बारे में भी जागरूक करते रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment