Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

मझिआंव में एसडीएम की दबिश, अवैध शराब की भट्ठी ध्वस्त — 11 क्विंटल जावा महुआ नष्ट

On: November 18, 2025 12:39 PM
Follow Us:
मझिआंव में एसडीएम की दबिश, अवैध शराब की भट्ठी ध्वस्त
---Advertisement---

Garhwa News: सदर एसडीएम संजय कुमार ने मंगलवार को मझिआंव प्रखंड के रामपुर गांव में अवैध शराब निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अनेक भट्ठियों पर छापेमारी की। हाल के दिनों में इलाके में दोबारा अवैध शराब उत्पादन शुरू होने की शिकायत मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई।

add

अचानक की गई इस जांच के दौरान अधिकारियों को एक सक्रिय भट्ठी मिली, जहां अवैध शराब तैयार की जा रही थी। सुरक्षा दल की सहायता से एसडीएम ने मौके पर ही भट्ठी को ध्वस्त करा दिया। इसके बाद आसपास की झाड़ियों में खोजबीन की गई, जिसमें तीन अलग–अलग स्थानों पर कई ड्रमों में भरा करीब 11 क्विंटल जावा महुआ, यानी अर्धनिर्मित शराब, बरामद हुआ। सभी सामग्री और उपकरणों को मौके पर नष्ट कर दिया गया।

छापेमारी की भनक लगते ही शराब बनाने में लगे लोग भाग निकले। हालांकि, स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से तीन संदिग्ध व्यक्तियों — प्रकाश पासवान, रामजीवन पासवान और अखिलेश पासवान — के नाम सामने आए हैं। अधिकारियों के अनुसार, पहले भी इन पर कार्रवाई हो चुकी है और अवैध गतिविधियों में लगातार शामिल रहने की वजह से इन्हें आदतन अपराधी मानते हुए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 129 के तहत गिरफ्तारी की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

एसडीएम संजय कुमार ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सक्रिय अवैध शराब के ठिकाने कानून व्यवस्था को गंभीर रूप से प्रभावित करते हैं। उन्होंने कहा कि यह न केवल सामाजिक माहौल खराब करते हैं, बल्कि पारिवारिक और घरेलू विवादों का भी प्रमुख कारण बनते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि अनुमंडल क्षेत्र में ऐसी गतिविधियों को किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे।

Also Read: Delhi Blast 2025: आतंकी उमर का साथी श्रीनगर से गिरफ्तार, NIA का दावा- धमाके की साजिश में था शामिल

एसडीएम ने उत्पाद विभाग और स्थानीय पुलिस को इलाके में लगातार निगरानी बढ़ाने तथा आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment