Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के जमशेदपुर दौरे को लेकर सुरक्षा चाक-चौबंद

On: December 28, 2025 3:16 PM
Follow Us:
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के जमशेदपुर दौरे को लेकर सुरक्षा चाक-चौबंद
---Advertisement---

President Visit Jamshedpur: जमशेदपुर में 29 दिसंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा एवं प्रशासनिक तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। राष्ट्रपति के आगमन और कार्यक्रमों को लेकर रविवार को सोनारी हवाई अड्डे से लेकर करणडीह दिसोम जाहेरथान और एनआईटी आदित्यपुर तक मॉक ड्रिल किया गया, ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके।

add

बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिवसीय झारखंड दौरे पर आ रही हैं। वे रविवार शाम राजधानी रांची पहुंचेंगी, इसके बाद सोमवार सुबह जमशेदपुर आएंगी और तीसरे दिन गुमला का दौरा करेंगी। उनके जमशेदपुर आगमन को लेकर पूरे शहर में सुरक्षा व्यवस्था को अभूतपूर्व रूप से मजबूत किया गया है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का सोनारी हवाई अड्डे पर आगमन सुबह 10:10 बजे होगा। वहां से वे सुबह 10:40 बजे करणडीह स्थित दिसोम जाहेरथान पहुंचेंगी। इस कार्यक्रम में राज्यपाल संतोष गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी मौजूद रहेंगे। इंडियन संथाली राइटर्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित ओल चिकीलिपि के शताब्दी वर्ष समारोह में राष्ट्रपति मुख्य अतिथि के रूप में संबोधन देंगी।

इसके बाद राष्ट्रपति दोपहर 12 बजे जमशेदपुर परिसदन पहुंचेंगी। फिर दोपहर 2:05 बजे आदित्यपुर स्थित एनआईटी में आयोजित दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। कार्यक्रम समाप्ति के बाद वे दोपहर 3:40 बजे सोनारी हवाई अड्डे से राजधानी रांची के लिए रवाना हो जाएंगी।

Also Read: पंचेत में चल रहे विस्थापितों का धरना लगातार 46 वां दिन भी जारी, डीवीसी प्रबंधन मौन।

राष्ट्रपति के दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर जानकारी देते हुए कोल्हान डीआईजी अनरंजन किसपोट्टा ने बताया कि पूरे कार्यक्रम के दौरान करीब ढाई हजार पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। इसके अलावा 10 आईपीएस और 2 आईएएस अधिकारियों को सुरक्षा और समन्वय की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के बीच महामहिम राष्ट्रपति का कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जाएगा।
राष्ट्रपति के दौरे को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है और आम नागरिकों से भी सहयोग की अपील की गई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment