Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

औरंगाबाद में डोडा अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, उत्पाद विभाग को मिली बड़ी सफलता

On: April 3, 2026 4:53 PM
Follow Us:
औरंगाबाद में डोडा अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, उत्पाद विभाग को मिली बड़ी सफलता
---Advertisement---

मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में उत्पाद विभाग को बड़ी सफलता मिली है। बिहार के औरंगाबाद में एरका चेक पोस्ट पर नियमित वाहन जांच के दौरान एक कंटेनर से भारी मात्रा में डोडा अफीम बरामद की गई।

add

यह कार्रवाई औरंगाबाद-डाल्टेनगंज मुख्य पथ एनएच-139 पर की गई है। मध्य निषेध पदाधिकारी शुभम कुमारी सुमन के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। दोपहर में संदिग्ध कंटेनर को रोककर तलाशी लेने पर 150 बोरियों में कुल 3800 किलोग्राम से ज्यादा डोडा अफीम बरामद हुई।

उत्पाद अधीक्षक मनोज कुमार राय के अनुसार बरामद डोडा अफीम की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत ढाई करोड़ रुपये से अधिक है। इस कार्रवाई में कंटेनर चालक को मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी की पहचान राजस्थान के नागौर निवासी मदनलाल के रूप में हुई है।

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि यह डोडा अफीम झारखंड के रांची जिले के खूंटी क्षेत्र से लोड की गई थी और इसे राजस्थान ले जाया जा रहा था।

इसे भी पढ़ें- भागलपुर में ट्रक और मिनी ट्रक की टक्कर के बाद लगी आग, चालक गंभीर रूप से झुलसा

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment