Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

परीक्षा हॉल में शिक्षक छात्र से मलवाते है खैनी, वीडियो हुआ वायरल

On: May 29, 2025 5:30 PM
Follow Us:
वीडियो
---Advertisement---
Munger News: एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा रहा है कि एक शिक्षक परीक्षा हॉल में एक छात्र से खैनी मलवा कर खाते हुए नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि परीक्षा हॉल में कई छात्र मौजूद हैं। इनमें से एक छात्र खैनी बना रहा है। थोड़ी देर तक यह छात्र अपनी हाथ की हथेली पर तंबाकू को रगड़ता है और फिर टीचर इसे उठा कर खा लेते हैं।
मामले की पड़ताल करने के बाद पता चला कि यह वीडियो मुंगेर जिले के तारापुर स्थित रामस्वारथ कॉलेज का है। जो कुछ दिन पहले का वीडियो बताया जा रहा है और उस वक्त कॉलेज में आंतरिक परीक्षा चल रही थी। वही छात्र से खैनी बनवाने का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इधर इस पूरे मामले में कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉक्टर उदय शर्मा ने बताया कि यह मामला अब मेरे जानकारी में आया है।
प्रभारी प्राचार्य ने बताया कि वीडियो में नजर आ रहे शिक्षक का नाम प्रोफेसर शर्मा राम है। जो राजनीतिक विज्ञान के प्रोफेसर हैं। वीडियो सामने आने के बाद प्रोफेसर से इसपर स्पष्टीकरण मांगा गया है। जवाब मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment