भारत ने रविवार को इतिहास रचते हुए ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया। कप्तान सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में टीम इंडिया ने फाइनल में न्यूजीलैंड की टीम को को 96 रनों से हराकर टी20 विश्व कप का तीसरा खिताब जीता। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियममें खेले गए इस मुकाबले के साथ ही भारत पहली टीम बन गया जिसने लगातार दो टी20 विश्व कप (2024 और 2026) जीतने का रिकॉर्ड बनाया। रविवार को भारत ने न्यूजीलैंड के सामने जीत के लिए 256 रन का लक्ष्य रखा। जिसका पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की टीम 19 ओवर में 159 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। और इस तरह भारत न्यूजीलैंड को 96 रन से मात देकर टी-20 वर्ल्ड कप को लगातार दूसरी बार जीत लिया।

रिकॉर्ड स्कोर से बनाई जीत की नींव
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट पर 255 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया जो टी20 विश्व कप फाइनल का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है। सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन ने 46 गेंदों पर 89 रनों की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 8 छक्के शामिल रहे। उनका साथ अभिषेक शर्मा ने दिया। अभिषेक ने जिन्होंने 21 गेंदों पर 52 रन बनाए।
इसके बाद ईशान किशन ने 25 गेंदों में 54 रनों की धमाकेदार पारी खेलकर रन रेट को और तेज किया। अंतिम ओवरों में शिवम दुबेने दमदार फिनिशिंग करते हुए भारत को 250 के पार पहुंचा दिया।
बॉलिंग में धारदार प्रदर्शन
256 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड टीम की शुरुआत खराब रही। भारतीय गेंदबाजों ने नियमित अंतराल पर विकेट लेते हुए मैच पर पकड़ बनाए रखी। स्पिनर अक्षर पटेल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए ग्लेन फिलिप्स जैसे खतरनाक बल्लेबाज को आउट किया। इसके बाद भारतीय गेंदबाजी आक्रमण ने न्यूजीलैंड को संभलने का मौका नहीं दिया। पूरी टीम 159 रनों पर सिमट गई और भारत ने 96 रनों की बड़ी जीत दर्ज की। जसप्रीत बुमराह ने साबित कर दिया कि इस जेनरेशन के वह सबसे महान गेंदबाज हैं। बुमराह ने फाइनल में 4 ओवर में 15 रन देकर 4 विकेट लिए। और उनके इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच अवार्ड के लिए चुना गया।
कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड
इस जीत के साथ भारत ने कई ऐतिहासिक उपलब्धियां अपने नाम कर लीं। भारत टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा तीन खिताब जीतने वाली टीम बन गया। पहली बार किसी टीम ने लगातार दो टी20 विश्व कप जीते। घरेलू मैदान पर भारत की यह पहली टी20 विश्व कप जीत रही।
मैच के बाद पूर्व कप्तान एमएस धोनी और रोहित शर्मा ट्रॉफी के साथ मैदान पर पहुंचे। इस नजारे ने स्टेडियम में मौजूद हजारों दर्शकों को भावुक कर दिया।
सैमसन बने प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट
शानदार 89 रनों की पारी खेलने वाले संजू सैमसन को फाइनल का प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। वहीं जसप्रीत बुमरा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। एक तरफ संजू सैमसन का रनों का तूफान था तो दूसरी तरफ जसप्रीत बुमराह की आग उगलती गेंदें। कप्तान सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम ने पूरे टूर्नामेंट में दमदार प्रदर्शन किया।
अक्षर पटेल, शिवम दुबे, और अभिषेक शर्मा जैसे खिलाड़ियों ने भी अपने प्रदर्शन से भारतीय क्रिकेट के उज्ज्वल भविष्य की झलक दिखाई।
देशभर में जश्न
भारत की जीत के बाद देशभर में जश्न का माहौल सोशल मीडिया पर #TeamIndia, #T20WorldCup2026 और #Champions जैसे हैशटैग ट्रेंड कर रहे हैं।





