Friday, June 6, 2025
spot_img
HomeTV45 NewsBettiah Crime News: प्रेमी युगल का शव एक साथ लौरिया के पेड़...

Bettiah Crime News: प्रेमी युगल का शव एक साथ लौरिया के पेड़ से लटका मिला

Bettiah Crime News: लौरिया थाना क्षेत्र के सिसवनिया पंचायत के बरवा शेख सरेह के बगीचे में पेड़ से लटका मिला प्रेमी युगल का शव। लौरिया पुलिस ने प्रेमी युगल के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौत की सूचना मिलते ही दोनों परिवार में कोहराम मच गया।

मृतक युवक की पहचान सिसवनिया पंचायत के बरवा गांव के मंगनी सहनी के सोलह वर्षीय एकलौते पुत्र विवेक के रूप में हुई है। तो वहीं युवती की पहचान नगर पंचायत के ढढवा गांव नथु महतो के पंद्रह वर्षीय पुत्री आरती के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार घटनास्थल पर पुलिस पहुंची और छानबीन में जुटी गई हैं। वही घटनास्थल से टीवी 45 के रिपोर्टर सत्येंद्र श्रीवास्तव ने बताया की फोरेंसिक टीम भी पहुंचने की सूचना है।

इस संबंध में थानाध्यक्ष रमेश कुमार शर्मा ने बताया की प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लग रहा है पुलिस हर पहलू पर सूक्ष्मता से जांच कर रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल बेतिया भेजवाने की प्रक्रिया में लगे हुए हैं।  जानकारी के अनुसार विवेक और आरती का मामला प्रेम प्रसंग में बताया जा रहा है नीपु के पिता भी मजदूरी करने बाहर गये है और आरती के पिता राजमिस्त्री का काम करते हैं।

विवेक एवं आरती के शव का एक साथ फंदे से लटका शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई है। विवेक और आरती जब एक-दूसरे से प्रेम करते थे दोनों परिवारों को इस संबंध के बारे में जानकारी थी और दोनों की शादी हेतु दोनों परिवारों में सकारात्मक प्रयास हो रहा था तो ऐसी कौन सी बात हुई? ग्रामीणों की मानें तो दोनों की हत्या कर दूसरे जगह लटका दिया जाने की बात है। अब यह तो जांच का विषय है जो पुलिस जांच से इस रहस्य का पर्दा उठ सकेगा। दोनों ही परिवार गरीब है और मजदूरी कर के जीवनयापन चलता हैं।

Also Read: Katihar News: “गेमिंग एप” के नाम पर हुआ साइबर क्राइम

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisment

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments