Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में कैबिनेट ने मंजूर किए 33 प्रस्ताव, धान खरीद और वेतन में फैसले

On: December 9, 2025 9:15 AM
Follow Us:
हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में कैबिनेट ने मंजूर किए 33 प्रस्ताव
---Advertisement---

Jharkhand Cabinet Meeting: रांची में विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में प्रोजेक्ट भवन में झारखंड कैबिनेट की बैठक हुई। बैठक में कुल 33 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।

add

सरकार ने संस्कृत महाविद्यालय के शिक्षकों को 7वें वेतन आयोग का लाभ देने का फैसला किया। साथ ही, मुख्यमंत्री सिविल सेवा योजना में संशोधन के प्रस्ताव को भी पारित किया गया।

धान खरीद पर किसानों को प्रति क्विंटल 2450 रुपये देने की स्वीकृति दी गई, जिससे कृषि क्षेत्र में राहत मिलने की संभावना है। इसके अलावा, राज्य में खनिज पर लगने वाले सेस को बढ़ाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी मिली।

Also Read: Vande Mataram Lok Sabha Debate: वंदे मातरम् के 150 साल पूरे, शीतकालीन सत्र में राष्ट्रगीत पर जोरदार बहस

मुख्यमंत्री ने कहा कि ये फैसले राज्य के विकास और कर्मचारियों तथा किसानों के हित को ध्यान में रखकर लिए गए हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment