आज शाम से IPL 2026 की शुरुआत हो रही है। IPL 2026 का पहला मैच आज रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरु का सनराइजर्स हैदराबाद के साथ बंगलुरु में खेला जाएगा। शाम 7:30 बजे पहला मैच खेला जाएगा। शुरुआती 70 मैचों का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यान BCCI ने कहा है कि प्लेऑफ मुकाबलों के वेन्यू की घोषणा बाद में की जाएगी।

IPL 2026 अगर आप मोबाइल पर देखना चाहते हैं तो उसके लिए कुछ पैसा खर्च करना होगा। आप फ्री में तो इन मैचों को नहीं देख पाएंगे। जियो का डिज्नी हॉट स्टार में विलय होने के बाद नया एप आया जियो हॉट स्टार पर आप मैच का मजा ले सकते हैं। हालांकि इसके लिए आपको पैसे खर्च करने पड़ेंगे यानी फ्री वाला दौर अब खत्म हो गया। जियो हॉट स्टार ने अपने सब्सक्रिप्शन प्लान में कई विकल्प दिए हैं जिसके तहत आप कोई भी विकल्प चुन सकते हैं। इसमें एक मोबाइल का प्लान है। इसके लिए आप तीन महीने के लिए 149 रुपए खर्च करने होंगे। इस प्लान में आपका पूरा IPL 2026 देख लेंगे।
आइए अब आज खेले जाने वाले टीम से आपका परिचय कराते हैं-
रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरु टीम में रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, फिल सॉल्ट, जितेश शर्मा, क्रुणाल पांड्या, स्वप्निल सिंह, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, जैकब बेथेल, जोश हेजलवुड, यश दयाल, भुवनेश्वर कुमार, नुवान तुषारा, रसिख सलाम, वेंकटेश अय्यर, जैकब डफी, सात्विक देसवाल, जॉर्डन कॉक्स, विकी ओस्टवाल, विहान मल्होत्रा, कनिष्क चौहान, अभिनंदन सिंह और सुयश शर्मा।
सनराइजर्स हैदराबाद टीम में ईशान किशन (कप्तान), अनिकेत वर्मा, स्मरण रविचंद्रन, सलिल अरोड़ा, हेनरिक क्लासेन, ट्रैविस हेड, हर्षल पटेल, कामिंडु मेंडिस, हर्ष दुबे, ब्रायडन कार्से, शिवांग कुमार, क्रेन्स फुलेट्रा, लियाम लिविंगस्टोन, जैक एडवर्ड्स, अभिषेक शर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस, जीशान अंसारी, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा, प्रफुल्ल हिंगे, शिवम मावी, साकिब हुसैन, ओंकार तरमाले और अमित कुमार।
सनराइजर्स हैदराबाद टीम में कुछ मैचों में पैट कमिंस कप्तान की भूमिका में नजर आएंगे।
Also Read- दुनिया में चल रही है एक और युद्ध की तैयारी!





