कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को वोट चोरी के कथित आरोपों को लेकर विरोध प्रदर्शन करने का एलान किया था। योजना के अनुसार प्रदर्शन केंद्रीय निर्वाचन आयोग (Election Commission of India) के मुख्यालय के सामने होना था, लेकिन पार्टी कार्यकर्ताओं ने राज्य निर्वाचन कार्यालय के बाहर ही नारेबाज़ी शुरू कर दी।

बताया जा रहा है कि कार्यकर्ताओं को यह समझ ही नहीं आया कि वे जिस दफ्तर के बाहर खड़े हैं, वह राज्य चुनाव आयोग का है, न कि केंद्रीय। जब तक पुलिस और मीडियाकर्मी ने उन्हें वास्तविकता बताई, तब तक “ECI मुर्दाबाद” के नारे गूंज चुके थे।
इस घटनाक्रम पर राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई। विरोधियों ने इसे “कांग्रेस की दिशाहीन राजनीति” करार दिया। सोशल मीडिया पर भी पार्टी के प्रदर्शन का मज़ाक उड़ाते हुए लिखा गया – “चले थे चीन, पहुंच गए जापान!”
Also Read: भारतीय हॉकी के 100 वर्ष पर जामताड़ा में फ्रेंडशिप मैच का आयोजन
हालांकि कांग्रेस नेताओं का कहना है कि “स्थान को लेकर थोड़ी भ्रम की स्थिति” बनी थी, परंतु “वोट चोरी के खिलाफ आवाज़ बुलंद करने का मकसद पूरा हुआ।”





