Jamshedpur News: जमशेदपुर में आयोजित सांसद खेल महोत्सव का भव्य समापन समारोह संपन्न हुआ। इस मौके पर जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो, विधायक सरयू राय, विधायक पूर्णिमा साहू सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता, खिलाड़ी और खेल प्रेमी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। समापन समारोह की शुरुआत भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की तस्वीर पर श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई।

गौरतलब है कि सांसद खेल महोत्सव की शुरुआत 24 सितंबर को हुई थी, जो तीन महीने से अधिक समय तक चला। इस दौरान जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र के शहरी और ग्रामीण इलाकों से आए 10 हजार से अधिक खिलाड़ियों ने पंजीकरण कर विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। कुल 10 अलग-अलग खेल स्पर्धाओं का आयोजन किया गया, जिसमें युवाओं और ग्रामीण प्रतिभाओं को अपनी क्षमता दिखाने का मंच मिला।
Also Read: सरायकेला में अपराधी विजय तिर्की की गोली मारकर हत्या
मीडिया से बातचीत में सांसद विद्युत वरण महतो और विधायक सरयू राय ने आयोजन को सफल बताते हुए कहा कि इस महोत्सव का उद्देश्य प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में गांव-गांव छुपी खेल प्रतिभाओं को सामने लाना है। उन्होंने बताया कि चयनित खिलाड़ियों को आगे राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेने का अवसर दिया जाएगा। आयोजन ने क्षेत्र में खेल संस्कृति को नई ऊर्जा दी है।





