Jharkhand News: झारखंड हाई कोर्ट के नए चीफ जस्टिस, जस्टिस एस.एन. सोनिक का शपथ ग्रहण समारोह आज होगा। यह समारोह सुबह 9:30 बजे राज्य की राजधानी रांची के लोक भवन के बिरसा मंडप में होगा। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार जस्टिस एस.एन. सोनिक को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।

शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित राज्य सरकार के कई मंत्री, वरिष्ठ जज, प्रशासनिक अधिकारी और अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहेंगे। जस्टिस एस.एन. सोनिक के चीफ जस्टिस के रूप में शपथ लेने के साथ ही झारखंड हाई कोर्ट को नया नेतृत्व मिलेगा।
जस्टिस एस.एन. सोनिक न्यायिक क्षेत्र में अपने लंबे अनुभव, निष्पक्ष फैसलों और संवैधानिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता के लिए जाने जाते हैं। उम्मीद है कि उनके कार्यकाल में न्यायिक प्रणाली अधिक प्रभावी, पारदर्शी और जन-उन्मुख बनेगी।
Also Read: दिशोम गुरु की जयंती पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे 5000 विद्यार्थियों से सीधा संवाद
शपथ ग्रहण समारोह के लिए लोक भवन और उसके आसपास सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। प्रशासन ने सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली हैं। उम्मीद है कि जस्टिस एस.एन. सोनिक के पदभार संभालने से राज्य की न्यायिक प्रक्रिया को एक नई दिशा मिलेगी।





