Bihar Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण का प्रचार शनिवार शाम थम गया। शोरगुल की जगह अब घर-घर जाकर प्रचार अभियान ने ले ली है। उम्मीदवार मतदाताओं से व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर समर्थन की अपील कर रहे हैं।

राज्य में दूसरे और अंतिम चरण का मतदान 11 नवंबर, 2025 को होना है। इस चरण में कुल 1,302 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं, जिनके भाग्य का फैसला लगभग 3.7 करोड़ मतदाता करेंगे। चुनाव आयोग ने शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने के लिए सभी जिलों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।
गौरतलब है कि पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को संपन्न हुआ था, जिसमें मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया था। अब सबकी निगाहें 11 नवंबर के मतदान और 14 नवंबर को होने वाली मतगणना पर टिकी हैं।
Also Read: Tej Pratap Yadav को केंद्र सरकार से मिली Y+ श्रेणी की सुरक्षा, बिहार चुनाव के बीच अटकलें तेज
दूसरे चरण व अंतिम चरण का प्रचार समाप्त होने के साथ ही नेताओं की बड़ी-बड़ी जनसभाओं, रोड शो और नारेबाजी का शोर थम गया है। अब यह सन्नाटा केवल मतदान केंद्रों की ओर जाते मतदाताओं के कदमों की आहट से ही टूटेगा।





