Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Ramgarh में 1942 से चली आ रही मां दुर्गा की पूजा, इस बार ऋषिकेश पर्वत थीम बना आकर्षण का केंद्र

On: September 28, 2025 11:05 AM
Follow Us:
1942 से चली आ रही मां दुर्गा की पूजा, इस बार ऋषिकेश पर्वत थीम बना
---Advertisement---

Ramgarh News: रामगढ़ के सुभाष चौक स्थित प्रसिद्ध दुर्गा मंदिर के पास, सार्वजनिक श्री श्री दुर्गा पूजा समिति मंडई मेलाटांड़ द्वारा 1942 से मां दुर्गा की पूजा भव्य रूप में आयोजित की जा रही है। इस वर्ष पूजा पंडाल का निर्माण खास तौर पर ऋषिकेश पर्वत की थीम पर किया गया है, जिसमें गंगोत्री और लक्ष्मण झूला को भी भव्य रूप से दर्शाया गया है।

add

इस अनोखी थीम के तहत श्रद्धालु सबसे पहले लक्ष्मण झूला पार करेंगे, फिर गंगोत्री का दर्शन करेंगे और अंत में गुफा के अंदर प्रवेश कर मां दुर्गा के दर्शन कर सकेंगे। पूरे पंडाल को इस प्रकार डिज़ाइन किया गया है कि श्रद्धालु स्वयं को मानो उत्तराखंड की पावन धरती पर महसूस करेंगे।

Also Read: नवरात्रि का छठा दिन समर्पित है मां कात्यायनी को, देती हैं साहस और शत्रु पर विजय

सप्तमी की शाम को मां दुर्गा की प्रतिमा का विधिवत पट खोल कर भक्तों के दर्शन हेतु प्रस्तुत किया जाएगा। पूजा समिति द्वारा सुभाष चौक से लेकर पूजा पंडाल तक की गई विद्युत सजावट विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। रंग-बिरंगी लाइटों से सजे रास्ते भक्तों को दिव्य अनुभूति करा रहे हैं।

पूजा समिति के सदस्यों ने बताया कि इस वर्ष पूजा आयोजन में करीब 25 लाख रुपए का खर्च आ रहा है। भक्तों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पंडाल के आसपास पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं।

टीवी 45 संवाददाता ने पूजा समिति के प्रमुख सदस्यों से बातचीत की, जिसमें उन्होंने बताया कि रामगढ़ में दशकों पुरानी यह परंपरा हर वर्ष नई ऊर्जा और भक्ति भाव के साथ आगे बढ़ रही है। समिति का प्रयास है कि श्रद्धालुओं को हर बार कुछ नया और आध्यात्मिक अनुभव मिले।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

असम विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और जेएमएम का गठबंधन नहीं होगा। जेएमएम 19 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी।

असम विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और जेएमएम का गठबंधन नहीं होगा। जेएमएम 19 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी।

शेयर बाजार फिर हुआ क्रैश, चौतरफा बिकवाली से सेंसेक्स करीब 2000 प्वाइंट लुढ़का

शेयर बाजार फिर हुआ क्रैश, चौतरफा बिकवाली से सेंसेक्स करीब 2000 प्वाइंट लुढ़का

दुनियाभर में आज है वर्ल्ड वाटर डे मनाया जा रहा है। क्या आपको पता है इसे क्यों मनाया जाता है?

दुनियाभर में आज वर्ल्ड वाटर डे मनाया जा रहा है। क्या आपको पता है इसे क्यों मनाया जाता है?

महगामा विधानसभा में 5.06 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं का शिलान्यास, दीपिका पांडेय सिंह ने रखी आधारशिला

महगामा विधानसभा में 5.06 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं का शिलान्यास, दीपिका पांडेय सिंह ने रखी आधारशिला

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पूरी तरह नहीं खोलने पर ट्रम्प ने ईरान के एनर्जी स्टेशनों को उड़ाने की धमकी दी, 48 घंटे का दिया अल्टीमेटम

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पूरी तरह नहीं खोलने पर ट्रम्प ने ईरान के एनर्जी स्टेशनों को उड़ाने की धमकी दी, 48 घंटे का दिया अल्टीमेटम

वैशाली के लोदीपुर में जमीन विवाद ने ली हिंसक रूप, पत्थरबाजी, तोड़फोड़ और आगजनी से मची अफरा-तफरी

वैशाली के लोदीपुर में जमीन विवाद ने ली हिंसक रूप, पत्थरबाजी, तोड़फोड़ और आगजनी से मची अफरा-तफरी

Leave a Comment