Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

असम विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और जेएमएम का गठबंधन नहीं होगा। जेएमएम 19 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी।

On: March 23, 2026 1:56 PM
Follow Us:
असम विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और जेएमएम का गठबंधन नहीं होगा। जेएमएम 19 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी।
---Advertisement---

असम विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस और जेएमएम की राहें अलग हो गई हैं। सीट शेयरिंग पर सहमति नहीं बनने के बाद जेएमएम ने असम विधानसभा चुनाव अकेले लड़ने का फैसला किया है। जेएमएम 19 सीटों पर अपने दम पर चुनाव लड़ेगी।

add

रविवार को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सीट शेयरिंग को लेकर कांग्रेस के आला अधिकारियों से मिलने दिल्ली गए थे, लेकिन सीटों के तालमेल पर बात नहीं बन सकी। इसके बाद जेएमएम ने अकेले ही चुनाव लड़ने का एलान कर दिया।

हम आपको बता दें कि झारखंड में जेएमएम और कांग्रेस की गठबंधन सरकार है, लेकिन अंदरखाने सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। पहले बिहार चुनाव में जेएमएम की अनदेखी की गई, उसके बाद झारखंड निकाय चुनाव में कांग्रेस और जेएमएम के रास्ते अलग नजर आए। हालांकि, निकाय चुनाव पार्टी चिह्न पर नहीं लड़े गए थे, लेकिन सभी दलों ने अपने-अपने समर्थित उम्मीदवार उतारे थे। यानी बार-बार जेएमएम और कांग्रेस आमने-सामने आती दिखीं।

कुछ हफ्ते पहले कांग्रेस नेता के. एन. त्रिपाठी ने भी इस मुद्दे पर बयान दिया था। उन्होंने दावा किया था कि झारखंड निकाय चुनाव के बाद जेएमएम-कांग्रेस गठबंधन नहीं रहेगा। अब असम चुनाव में सीट शेयरिंग पर सहमति न बनने के बाद प्रदेश में तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। जानकारों का कहना है कि झारखंड में कांग्रेस-जेएमएम गठबंधन कमजोर पड़ चुका है और हल्के झटके से भी यह टूट सकता है।

असम विधानसभा चुनाव में नामांकन की आज आखिरी तारीख है। कुल 126 विधानसभा सीटों में से जेएमएम 19 ऐसी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार रही है, जहां आदिवासियों की संख्या अधिक है। राज्य के करीब 70 लाख आदिवासी और चाय बागान में काम करने वाले मजदूरों का समर्थन जेएमएम को मिल सकता है। अगर ऐसा हुआ तो जेएमएम असम की राजनीति में बड़ा उलटफेर कर सकती है।

इसे भी पढ़ें- शेयर बाजार फिर हुआ क्रैश, चौतरफा बिकवाली से सेंसेक्स करीब 2000 प्वाइंट लुढ़का

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

शेयर बाजार फिर हुआ क्रैश, चौतरफा बिकवाली से सेंसेक्स करीब 2000 प्वाइंट लुढ़का

शेयर बाजार फिर हुआ क्रैश, चौतरफा बिकवाली से सेंसेक्स करीब 2000 प्वाइंट लुढ़का

दुनियाभर में आज है वर्ल्ड वाटर डे मनाया जा रहा है। क्या आपको पता है इसे क्यों मनाया जाता है?

दुनियाभर में आज वर्ल्ड वाटर डे मनाया जा रहा है। क्या आपको पता है इसे क्यों मनाया जाता है?

महगामा विधानसभा में 5.06 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं का शिलान्यास, दीपिका पांडेय सिंह ने रखी आधारशिला

महगामा विधानसभा में 5.06 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं का शिलान्यास, दीपिका पांडेय सिंह ने रखी आधारशिला

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पूरी तरह नहीं खोलने पर ट्रम्प ने ईरान के एनर्जी स्टेशनों को उड़ाने की धमकी दी, 48 घंटे का दिया अल्टीमेटम

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पूरी तरह नहीं खोलने पर ट्रम्प ने ईरान के एनर्जी स्टेशनों को उड़ाने की धमकी दी, 48 घंटे का दिया अल्टीमेटम

वैशाली के लोदीपुर में जमीन विवाद ने ली हिंसक रूप, पत्थरबाजी, तोड़फोड़ और आगजनी से मची अफरा-तफरी

वैशाली के लोदीपुर में जमीन विवाद ने ली हिंसक रूप, पत्थरबाजी, तोड़फोड़ और आगजनी से मची अफरा-तफरी

बक्सर में उस्ताद बिस्मिल्लाह खां महोत्सव का भव्य आगाज, डुमरांव में संगीत और संस्कृति की हुई बहार

बक्सर में उस्ताद बिस्मिल्लाह खां महोत्सव का भव्य आगाज, डुमरांव में संगीत और संस्कृति की हुई बहार

Leave a Comment