Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

पटना में दर्दनाक हादसा! गंगाजल लेने गए तीन युवक डूबे, तीनों की मौत

On: October 26, 2025 8:38 AM
Follow Us:
पटना में दर्दनाक हादसा! गंगाजल लेने गए तीन युवक डूबे, तीनों की मौत
---Advertisement---

Patna Ganga River Accident: बिहार की राजधानी पटना से एक दुखद हादसे की खबर सामने आई है। खुसरूपुर थाना क्षेत्र के बंकटपुर गोलिंदपुर घाट पर गंगाजल लेने रविवार को एक ही परिवार के तीन युवक गहरे पानी में डूब गए, जिससे उनकी मौत हो गई।

add

मृतकों की पहचान सौरव कुमार, सोनू कुमार और गुड्डू कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि तीनों युवक सुबह गंगाजल लेने घाट पर आए थे। घाट की सफाई के बाद वे नदी में नहाने गए थे। सोनू कुमार का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में गिर गया। उसे बचाने की कोशिश में सौरव और गुड्डू तेज धारा में बह गए।

घटना की सूचना मिलने पर एसडीआरएफ की टीम और स्थानीय गोताखोरों को बुलाया गया। कई घंटों की मशक्कत के बाद तीनों युवकों के शव नदी से बरामद किए गए। इस घटना से पूरे इलाके में मातम छा गया है और परिवार गमगीन है।

Also Read: चाईबासा सदर अस्पताल की लापरवाही, 5 थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों को चढ़ाया गया HIV पॉजिटिव खून

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment