Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

69वीं राष्ट्रीय मलखंब प्रतियोगिता के लिए जामताड़ा की दो बेटियाँ चयनित

On: November 20, 2025 8:13 AM
Follow Us:
राष्ट्रीय मलखंब प्रतियोगिता के लिए जामताड़ा की दो बेटियाँ चयनित
---Advertisement---

Jamtara News: जामताड़ा जिले के लिए गर्व का पल तब आया, जब जिले की दो बालिका खिलाड़ियों का चयन 69वीं राष्ट्रीय स्कूली मलखंब प्रतियोगिता के लिए हुआ। यह प्रतियोगिता 24 से 30 नवंबर तक उज्जैन (मध्य प्रदेश) में आयोजित की जाएगी।

add

अंडर-17 बालिका वर्ग से दिया दत्ता और अंडर-14 वर्ग से महक कुमारी झारखंड की ओर से राष्ट्रीय स्तर पर भाग लेंगी। दोनों का चयन रांची में आयोजित ओपन खेलो झारखंड मलखंब चयन प्रतियोगिता–2025 में शानदार प्रदर्शन के आधार पर हुआ।

जिला मलखंब संघ के अध्यक्ष दीपक दुबे ने इसे जामताड़ा के लिए गौरव की उपलब्धि बताया और खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ दीं।

रवानगी से पूर्व मुख्य संरक्षक तरुण गुप्ता ने अपने आवास पर दोनों खिलाड़ियों को अंगवस्त्र और उपहार देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि जामताड़ा में मलखंब की शुरुआत के कुछ वर्षों बाद ही खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर तक पहुँच रहे हैं, जो प्रेरक है। भविष्य में भी खेल को प्रोत्साहन देने का आश्वासन दिया गया।

Also Read: गुमला में पहली बार जिला स्तरीय आईसीटी चैंपियनशिप का सफल आयोजन

दोनों खिलाड़ियों की सफलता से जिले में उत्साह का वातावरण है और लोग उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की उम्मीद कर रहे हैं।

Pushpanjali

Pushpanjali was born and brought up in Bihar. She writes news in entertainment, sports and politics. He has 2 years of work experience in news writing.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment