झारखंड में मौसम ने करवट ली है। राज्य के कई जिलों में बूंदाबांदी हुई है। धनबाद, जामताड़ा और इसके आसपास के जिलों में आज अच्छी बारिश हुई। प्रदेश के कई जिलों में आज सुबह से ही बादल छाए हुए थे, जिससे तापमान में गिरावट देखी जा रही थी। रांची में अचानक तापमान गिरने से विंटर सीजन जैसा माहौल हो गया।

मौसम विभाग ने झारखंड के कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मंगलवार और बुधवार को 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। साथ ही कहीं-कहीं भारी वज्रपात की भी संभावना है।
मंगलवार यानी 10 मार्च को राज्य के 9 जिलों में हल्की बारिश का अनुमान है जिसमें बोकारो, धनबाद, गिरिडीह और दुमका शामिल हैं। इस दौरान तेज हवा चलने और गर्जना की स्थिति भी बन सकती है।
जबकि बुधवार को जमशेदपुर के आसपास के 3 जिलों में बारिश होने का अनुमान है।
मौसम विभाग के मुताबिक झारखंड में 12 मार्च तक अधिकतर जिलों में आसमान साफ रहने की संभावना है। इसके बाद तेज धूप के कारण अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी देखी जा सकती है।
Also Read- सोरब बेदी के साथ मलाइका अरोड़ा का वीडियो वायरल, क्या मलाइका ने बना लिया नया ब्वॉयफ्रेंड?





