दुनिया भर के क्रिकेट फैंस जिस मुकाबले का इंतज़ार कर रहे हैं, वो महामुकाबला आज भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला है। लेकिन एक आशंका यह भी जताई जा रही है कि इस हाई-वोल्टेज मैच पर मौसम पानी फेर सकता है।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में आमने-सामने होंगे। स्टेडियम खचाखच भरा होगा। करोड़ों निगाहें टीवी स्क्रीन पर टिकी होंगी। लेकिन आसमान में छाए बादल इस रोमांच को फीका कर सकते हैं।
मौसम विभाग के मुताबिक आज दोपहर बाद बारिश की संभावना है। अगर बारिश ने लंबा दखल दिया और न्यूनतम ओवर पूरे नहीं हो पाए तो मुकाबला रद्द भी हो सकता है। ऐसी स्थिति में दोनों टीमों को एक-एक अंक से संतोष करना पड़ेगा।
फिलहाल दोनों टीमें शानदार फॉर्म में हैं। जज़्बा, जुनून और प्रतिद्वंद्विता अपने चरम पर है। अब सवाल सिर्फ एक है क्या मैदान पर चलेगा बल्ले और गुगली का जादू या फिर बारिश बन जाएगी असली खिलाड़ी? क्योंकि इस मैच का दर्शकों को बेसब्री से इंतज़ार है।
भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाले महामुकाबला से पहले अब सबकी निगाहें आसमान पर टिकी हैं। क्या बादल बरसेंगे या फिर मैदान पर गूंजेगा चौकों और छक्कों का शोर?
फैंस दुआ कर रहे हैं कि मुकाबला पूरा हो, क्योंकि भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच सिर्फ एक खेल नहीं बल्कि जज़्बातों की जंग है।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 27वां मुकाबला आज शाम 7 बजे भारत और पाकिस्तान के बीच शुरू होने वाला है। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव की नजर सुपर 8 की टिकट फाइनल करने पर होगी। वहीं पाकिस्तान भी दो मैच जीतकर आया है और अच्छे फॉर्म में दिख रहा है। यानी मौसम ने साथ दिया तो टक्कर कांटे की और जोरदार होने वाली है।
Also Read- देशभर में आज धूमधाम से मनाया जा रहा है महाशिवरात्रि का पर्व





