IND VS SA, WOMEN’S WORLD CUP: भारत की महिला क्रिकेट टीम ने इतिहास रचते हुए पहली बार वन-डे वर्ल्ड कप का खिताब जीत लिया है। नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से हराकर विश्व चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 298 रन बनाए। भारतीय बल्लेबाजों ने संयम और आक्रामकता का शानदार मिश्रण दिखाया, जिससे टीम ने फाइनल में मजबूत स्कोर खड़ा किया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीकी टीम 45.3 ओवर में 246 रन पर ऑलआउट हो गई। भारतीय गेंदबाजों ने शुरुआत से ही दबाव बनाए रखा और नियमित अंतराल पर विकेट झटके।
इस जीत के साथ भारत ने न केवल महिला क्रिकेट में अपनी नई पहचान बनाई है, बल्कि 25 साल बाद दुनिया को एक नया वर्ल्ड चैंपियन भी मिला है। देशभर में इस ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाया जा रहा है और खिलाड़ियों की उपलब्धि पर खेल जगत से लेकर आम लोगों तक ने बधाइयाँ दी हैं।





