Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

शिव संकल्प और अध्यात्मिक आशीर्वाद के लिए पहुंचे योग गुरु, कथा कार्यक्रम में भी शामिल

On: November 20, 2025 8:34 AM
Follow Us:
योग गुरु रामदेव का देवघर दौरा, बैद्यनाथ धाम में पूजा-अर्चना
---Advertisement---

Deoghar News: आज योग गुरु रामदेव जी महाराज देवघर पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने बैद्यनाथ धाम मंदिर में पूजा-अर्चना की और भगवान शिव के प्रति श्रद्धा व्यक्त की। इसके बाद वे प्रदीप मिश्रा की कथा में शामिल हुए।

add

रामदेव जी ने बताया कि देवघर के बैद्यनाथ धाम में आने वाला हर व्यक्ति शिव संकल्प लेता है और उसे शिव सिद्धि प्राप्त होती है। यह स्थल संकल्प सिद्ध का धाम है, जहां केवल दर्शन और पूजा से ही कल्याण की प्राप्ति होती है। उन्होंने कहा कि वे जब भी अवसर मिलता है, देवघर आते रहते हैं क्योंकि यह धर्म और संस्कृति को जोड़ने का विशेष स्थान है।

योग गुरु रामदेव ने बताया कि देवघर में शिव और शक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिलता है। उन्होंने यह भी कहा कि यह स्थल न केवल आध्यात्मिक बल्कि सामाजिक दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है।

Also Read: 69वीं राष्ट्रीय मलखंब प्रतियोगिता के लिए जामताड़ा की दो बेटियाँ चयनित

इस अवसर पर उन्होंने भक्तों और स्थानीय लोगों से मिलकर आशीर्वाद दिया। इसके बाद रामदेव जी देवघर एयरपोर्ट से रवाना हुए।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment