Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

चाईबासाःविकसित भारत जी राम जी के तहत कार्यों में लापरवाही एवं लगातार अनुपस्थित रहने वाले 15 ग्राम रोजगार सेवक सेवा से हटाए गए

चाईबासाःविकसित भारत जी राम जी के तहत कार्यों में लापरवाही एवं लगातार अनुपस्थित रहने वाले 15 ग्राम रोजगार सेवक सेवा से हटाए गए

---Advertisement---

HIGHLIGHTS

चाईबासाःविकसित भारत जी राम जी के तहत कार्यों में लापरवाही एवं लगातार अनुपस्थित रहने वाले 15 ग्राम रोजगार सेवक सेवा से हटाए गए

चाईबासाःविकसित भारत जी राम जी के तहत कार्यों में लापरवाही एवं लगातार अनुपस्थित रहने वाले 15 ग्राम रोजगार सेवक सेवा से हटाए गए

प्रतीक्षा सूची से 15 नए अभ्यर्थियों की नियुक्ति का निर्णय, ग्रामीण विकास कार्यों में तेजी लाने पर जिला प्रशासन का जोर

संतोष वर्मा

चाईबासाःपश्चिमी सिंहभूम जिले में विकसित भारत जी राम जी के अंतर्गत संविदा के आधार पर नियुक्त ग्राम रोजगार सेवकों के कार्यों एवं कार्य निष्पादन की समीक्षा के क्रम में जिला प्रशासन द्वारा महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। कर्तव्य के प्रति लापरवाही, निर्धारित कार्यस्थल से लगातार अनुपस्थित रहने तथा कार्यों में अपेक्षित प्रगति नहीं होने के कारण कुल 15 ग्राम रोजगार सेवकों को सेवा से हटाने का निर्णय लिया गया है। इनके स्थान पर दिसंबर 2025 में तैयार प्रतीक्षा सूची से 15 नए अभ्यर्थियों को नियुक्त करने का निर्णय लिया गया है। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण विकास से संबंधित कार्यों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के साथ-साथ योजनाओं की प्रगति में तेजी लाना है।

विदित हो कि दिसंबर 2025 में ग्राम रोजगार सेवक के पद पर संविदा के आधार पर नियुक्ति के लिए जिला स्तर पर कुल 23 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया था। इनमें से छह अभ्यर्थियों ने नियुक्ति पत्र प्राप्त करने के बावजूद जिले में अपना योगदान नहीं दिया। नियुक्ति के उपरांत योगदान नहीं करने के कारण इन छह अभ्यर्थियों को सेवा से हटाने का निर्णय लिया गया है।

इसी क्रम में विभिन्न प्रखंडों में पदस्थापित सात ग्राम रोजगार सेवक लगातार अपने निर्धारित कार्यस्थल से अनुपस्थित पाए गए। इनमें जगन्नाथपुर प्रखंड के एक, हाटगम्हरिया प्रखंड के दो, नोवामुंडी प्रखंड के एक, कुमारडुंगी प्रखंड के एक तथा टोंटो प्रखंड के दो ग्राम रोजगार सेवक शामिल हैं। लगातार अनुपस्थित रहने के कारण संबंधित ग्राम रोजगार सेवकों को सेवा से हटाने का निर्णय लिया गया है। इसके अतिरिक्त, सदर चाईबासा प्रखंड में पदस्थापित दो ग्राम रोजगार सेवकों के कार्य निष्पादन की समीक्षा के दौरान निर्धारित संकेतकों के अनुरूप कोई प्रगति नहीं पाए जाने के कारण उन्हें भी सेवा से हटाने का निर्णय लिया गया है।

प्रतीक्षा सूची से होगी 15 नए अभ्यर्थियों की नियुक्ति

रिक्त होने वाले पदों पर कार्यों की निरंतरता बनाए रखने के उद्देश्य से दिसंबर 2025 में तैयार प्रतीक्षा सूची से 15 अभ्यर्थियों को नियुक्त करने का निर्णय लिया गया है। इससे ग्राम स्तर पर रोजगार एवं ग्रामीण विकास से जुड़ी गतिविधियों के संचालन में आवश्यक मानव संसाधन की उपलब्धता सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी। साथ ही, योजनाओं के क्रियान्वयन, कार्यों की नियमित निगरानी तथा निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति की दिशा में भी सकारात्मक परिणाम मिलने की उम्मीद है।

 ग्रामीण विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

जिला प्रशासन ग्रामीण विकास से संबंधित योजनाओं के प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए प्रतिबद्ध है। ग्राम रोजगार सेवकों की भूमिका ग्रामीण क्षेत्रों में योजनाओं के संचालन, कार्यों की प्रगति तथा निर्धारित दायित्वों के निर्वहन में महत्वपूर्ण होती है। ऐसे में पदस्थापित कर्मियों से अपेक्षा की जाती है कि वे अपने निर्धारित कार्यस्थल पर नियमित रूप से उपस्थित रहकर जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करें तथा निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप कार्यों में प्रगति सुनिश्चित करें।जिला प्रशासन की इस कार्रवाई से स्पष्ट है कि ग्रामीण विकास से संबंधित कार्यों में लापरवाही, लगातार अनुपस्थिति तथा निर्धारित दायित्वों के निर्वहन में शिथिलता को गंभीरता से लिया जा रहा है। प्रतीक्षा सूची से नए ग्राम रोजगार सेवकों की नियुक्ति के माध्यम से कार्यों में आई बाधाओं को दूर करने और ग्रामीण विकास की गतिविधियों को गति प्रदान करने की दिशा में आवश्यक कदम उठाया जा रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

महानवमी पर आमला टोला के ऐतिहासिक आदि दुर्गोत्सव में शामिल हुए पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर, मां दुर्गा से लिया आशीर्वाद

बड़ा बलजोरी में ‘षिरजोन 6.0’ कार्यक्रम का भव्य समापन, फुटबॉल फाइनल और पारंपरिक खेलों का हुआ आयोजन

धान की बालियों में दूध भरने का समय, जानें दिन और रात की बारिश का फसल पर क्या पड़ेगा असर कृषि विभाग ने जारी की जरूरी एडवाइजरी

गोड्डा पुलिस ने दो बाइक चोर को किया गिरफ्तार, चोरी की दो बाइक बरामद

सारठ पुरुषोत्तम धाम में 50 वर्षों से वैदिक रीति से हो रही वैष्णवी दुर्गा पूजा, सामूहिक सहयोग से सजता है मां का दरबार, 5 दशक से जारी है आस्था का संगम

विधायक संजीव सरदार ने दर्जनों पूजा पंडालों का किया उद्घाटन

Leave a Comment