Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Jharkhand Weather Update: झारखंड के सात जिलों में शीत लहर की चेतावनी, कई जगह पारा 10 डिग्री से नीचे

On: November 18, 2025 1:12 PM
Follow Us:
झारखंड के सात जिलों में शीत लहर की चेतावनी, कई जगह पारा 10 डिग्री
---Advertisement---

Jharkhand Weather Update: झारखंड में सर्द हवाओं का प्रभाव लगातार बढ़ रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राज्य के सात जिलों में शीत लहर की स्थिति को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। अलर्ट वाले जिलों में गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला और सिमडेगा शामिल हैं।

add

कई जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस या उससे कम दर्ज किया गया है, जिससे सुबह और रात में ठंड का असर और बढ़ गया है। सबसे कम तापमान गुमला में 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो अब तक का सीजन का सबसे न्यूनतम तापमान माना जा रहा है।

राजधानी रांची में न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ, जो सामान्य से करीब 2.9 डिग्री कम है। मौसम विभाग ने आशंका जताई है कि अगले 24 घंटों में ठंड का असर और बढ़ सकता है।

Also Read: ‘मैयां सम्मान योजना’ में आवेदन का फिर मौका, आज से सभी 24 जिलों में लगेंगे कैंप

IMD के अनुसार, शीत लहर की स्थिति में सुबह-शाम बाहर निकलते समय गर्म कपड़े पहनने और विशेष रूप से बुजुर्गों व बच्चों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment